दिल्ली में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 17 अगस्त तक नहीं किया ये काम तो बढ़ सकती है परेशानी
दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत फर्जी और स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान तेजी से की जा रही है। सीईओ कार्यालय राजनीतिक दलों क ...और पढ़ें

फर्जी और स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान का अभियान तेज।
HighLights
फर्जी और स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान का अभियान तेज।
बीएलओ और बीएलए-2 मिलकर कर रहे हैं घर-घर सत्यापन।
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 अक्टूबर 2026 को।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत मतदाता को पूरी तरह सही और पारदर्शी बनाने का काम तेजी से जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने इस काम में राजनीतिक दलों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया है।
इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) मिलकर संयुक्त बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों के जरिए ऐसे मतदाताओं की पहचान की जा रही है जो अपने दिए पते पर मौजूद नहीं हैं, दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम दो जगह दर्ज हैं।
बीएलओ और बीएलए-2 मिलकर घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं और एन्यूमरेशन फॉर्म एकत्र कर रहे हैं। फॉर्म जमा करने की यह प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद इस लिस्ट को सीईओ दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
चुनाव आयोग ने आम जनता से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक अपने फर्म बीएलओ को नहीं सौंपे हैं, वे 17 अगस्त से पहले हर हाल में इन्हें जमा करा दें। चुनाव आयोग ने नागरिकों से इस प्रक्रिया में सहयोग करने एवं समय पर अपना नाम मतदाता सूची में सुरक्षित कराने का आग्रह किया है।
एसआइआर से जुड़ी प्रमुख तारीखें
- 17 अगस्त 2026 : बीएलओ द्वारा घर-घर जाने और फार्म जमा करने का अंतिम दिन।
- 24 अगस्त 2026 : ड्राफ्ट (प्रारंभिक) वोटर लिस्ट का प्रकाशन।
- 24 अगस्त से 23 सितंबर 2026 : दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय-सीमा।
- 22 अक्टूबर 2026 : सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण।
- 27 अक्टूबर 2026: दिल्ली की अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन।
यह भी पढ़ें: बिहार में भी दौड़ेगी 'नमो भारत' ट्रेन, सरकार ने चार प्रमुख कॉरिडोर का प्रस्ताव NCRTC को भेजा