विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में SIR के आखिरी कैंप में सुस्त रहा रुझान, दो महीने में जानें कितने मिले नए नाम शामिल करने के आवेदन

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:42 AM (IST)

दिल्ली में मतदाता सूचियों के एसआईआर के अंतिम चरण के शिविरों में उम्मीद से कम प्रतिक्रिया मिली, जहां अंतिम दिन ...और पढ़ें

नाम जुड़वाने के लिए सिर्फ 3,000 के करीब ही फॉर्म-6 आवेदन प्राप्त हुए। एआई इमेज

नाम जुड़वाने के लिए सिर्फ 3,000 के करीब ही फॉर्म-6 आवेदन प्राप्त हुए। एआई इमेज

HighLights

  1. एसआईआर के अंतिम शिविरों में बेहद कम प्रतिक्रिया मिली।

  2. अंतिम दिन सिर्फ 3,000 फॉर्म-6 आवेदन ही आए।

  3. दिल्ली में मतदाता सूची सुधार की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत आयोजित विशेष शिविरों का अंतिम चरण उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

लगभग 15,000 मतदान केंद्रों पर रविवार को लगाए गए इन अंतिम शिविरों में बेहद फीकी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

नाम जुड़वाने के लिए सिर्फ 3,000 के करीब ही फॉर्म-6 आवेदन प्राप्त हुए। 30 अक्टूबर की समय सीमा नजदीक होने के बावजूद अंतिम दिन मतदाताओं की संख्या काफी कम दर्ज की गई।

47 लाख से अधिक नाम हटने के बाद सुस्त प्रतिक्रिया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त को जब मसौदा (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी, तो उसमें से 1.4 करोड़ में से 47.6 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे।

इन छूटे हुए मतदाताओं और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए दो महीने का लंबा अवसर दिया गया था। 31 अगस्त से 25 अक्टूबर के बीच कुल 2.6 लाख फॉर्म-6 आवेदन ही नाम शामिल करने के लिए प्राप्त हो सके हैं।

फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आंकड़े

अंतिम दिन फॉर्म-7 (नाम हटाने या आपत्ति) और फॉर्म-8 (संशोधन) के जरिए कुल मिलाकर लगभग 1,000 आवेदन और प्राप्त हुए। अधिकारियों का मानना है कि चूंकि पिछले दो महीनों में अधिकांश लोग पहले ही अपने आवेदन जमा करा चुके थे, इसलिए अंतिम दिन भीड़ कम रही।

किस जिले में कैसा रहा हाल?

पूरे अभियान के दौरान 13 राजस्व जिलों में अलग-अलग रुझान देखने को मिले...

  • फॉर्म-6 (नाम जुड़वाने के लिए): पश्चिमी जिले ने सबसे आगे रहते हुए सर्वाधिक 32,321 आवेदन दर्ज किए। इसके बाद उत्तर-पश्चिम (26,661) और पूर्व जिले (25,433) का स्थान रहा। वहीं, नई दिल्ली जिले में सबसे कम 4,688 आवेदन आए।
  • फॉर्म-7 (नाम हटाने के लिए): दक्षिण-पश्चिम जिले में सबसे अधिक 3,013 आवेदन मिले।
  • फॉर्म-8 (सुधार के लिए): उत्तर-पूर्व जिला 13,063 आवेदनों के साथ सूची में शीर्ष पर रहा।

30 अक्टूबर है आखिरी मौका

निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर के तहत फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 30 अक्टूबर है। इसके बाद इस विशेष प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रशासन ने पात्र मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनका नाम सूची से छूट गया है, तो समय सीमा समाप्त होने से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी पढ़ें- 10 साल में कितना बदल गया दिल्ली का धुआं? प्रदूषण पर सबसे बड़ी स्टडी शुरू; AI और सैटेलाइट से होगी मैपिंग

यह भी पढ़ें- पैरा एशियन गेम्स में मेडल जीतकर भारत लौटे प्रीति पाल, आयुष वर्मा और अनुभव चौधरी, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।