Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BLO आपके घर नहीं आए तो क्या करें? दिल्ली SIR में फॉर्म जमा कराने को लेकर लोग परेशान; क्या है नया अपडेट

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:22 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली में एसआईआर फॉर्म जमा करने में मतदाताओं को परेशानी हो रही है, क्योंकि बीएलओ फॉर्म लेने से इनकार कर रहे हैं और उन्हें सीधे एईआरओ कार्यालय ...और पढ़ें

    दिल्ली में बीएलओ अब फार्म लेने से मना कर रहे हैं। फोटो: अर्काइव

    दिल्ली में बीएलओ अब फार्म लेने से मना कर रहे हैं। फोटो: अर्काइव

    HighLights

    1. बीएलओ फॉर्म लेने से मना कर रहे, मतदाताओं को परेशानी

    2. मतदाताओं को एईआरओ कार्यालय में फॉर्म देने का निर्देश

    3. चुनाव कार्यालय ने बीएलओ को फॉर्म जमा करने के निर्देश दिए

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में चल रहे SIR की तिथि भले 10 दिन आगे बढ़ा दी गई हो, लेकिन लोगों को फॉर्म जमा करने में मुश्किलें कम नहीं हो रही है। कई क्षेत्रों में बीएलओ खुद भरे फॉर्म लेने की जगह मतदाताओं को एईआरओ कार्यालय जाकर फॉर्म जमा करने को कह रहे हैं।

    बीएलओ पर फॉर्म न लेने के आरोप

    वह तर्क दे रहे हैं कि उनके पास फॉर्म जमा करने का विकल्प अब फ्रीज कर दिया गया है। ऐसे में फॉर्म सीधे कार्यालय जाकर जमा करें। वहीं, इस तरह की शिकायतों पर चुनाव कार्यालय के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बीएलओ फॉर्म एकत्रित करने के साथ ही उसे डिजिटल अपलोड भी कर रहे हैं।

    सीलमपुर के मतदाता राजू ने बताया कि हमारे यहां किसी के फॉर्म नहीं लिए जा रहे हैं। लोग बीएलओ को एन्युमरेशन फॉर्म देने पहुंच रहे हैं। लेकिन, वह लोगों को एईआरओ आफिस जाने को कह रहे हैं। मटियामहल विधानसभा में एक राजनीतिक पार्टी की कार्यकर्ता ने बताया कि उनके यहां भी लोग यही शिकायत कर रहे हैं।

    शिफ्ट हो चुके वोटरों में आ रही परेशानी

    बीएलओ फॉर्म लेने की बजाए सीधे एईआरओ आफिस जाने को बोल रहे हैं। वह बता रहे हैं कि फॉर्म अपलोड करने का अधिकार अब उनके पास नहीं हैं, इसलिए एईआरओ कार्यालय में जाकर फॉर्म जमा कराएं। मटियामहल के एक बीएलओ ने बताया कि फॉर्म लिए जा रहे हैं। लेकिन, शिफ्टेड मतदाता के मामलों में परेशानी आ रही है।

    खबरें और भी

    मटियामहल विधानसभा क्षेत्र में एक बीएलओ का कहना है कि जो मतदाता अभी तक नहीं मिल पाए है वह उनकी खोज कर रहे हैं और उनके घर तीन से चार घरों के चक्कर भी लगा आए। बाद में जनप्रतिनिधियों से पता करने पर उन्हें शिफ्टेड मतदाता बताया गया।

    अब वह लोग अपने फॉर्म लेकर आ रहे हैं और हमें दे रहे हैं, लेकिन अब हम उनके फॉर्म ले नहीं रहे हैं, उन्हें एईआरओ कार्यालय में भेज रहे है, ताकि समय से वह अपलोड हो सकें। हालांकि, कुछ मामलो में लोगों को सीधे एईआरओ आफिस जाने को भी बोला जा रहा है।

    चुनाव कार्यालय में फॉर्म लेने के निर्देश

    दिल्ली चुनाव कार्यालय के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी बीएलओ को ही फॉर्म भी जमा करने के निर्देश हैं। यह काम उन्हीं लोगों को करना है। जहां भी समस्या आ रही है, उसे देखा जाएगा और ठीक किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 'न्यायिक प्रक्रिया को पब्लिसिटी का जरिया न बनाएं ', दिल्ली HC के पूर्व जज यशवंत वर्मा पर FIR से SC का इनकार

    यह भी पढ़ें- अब दिल्ली में भी खुलेंगे निजी विश्वविद्यालय, कैबिनेट ने विधेयक को मंजूरी दी; क्या होंगे नियम