'महिलाएं तो अपने ऑफिस जाकर नहा रहीं...', दिल्ली की 4 इंजन वाली भाजपा सरकार में जल संकट बताकर बरसे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के नेताओं, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में चल रहे भीषण जल संकट के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा क ...और पढ़ें

दिल्ली में जल संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना। फोटो: आर्काइव
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसके कारण दिल्ली में भीषण जल संकट चल रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि किसने सोचा था कि एक दिन देश की राजधानी का पानी की कमी के कारण ये हाल होगा। कहा कि चार इंजन वाली भाजपा सरकार में देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण जल संकट की चपेट में है।
'लोगाें को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया'
उन्होंने कहा कि पिछले साल भी जल संकट था, लेकिन इस बार सरकार की नाकाम नीति ने लोगों एक-एक बूंद पानी के लिए तरसा दिया है। कहा कि हालात ये हो गए हैं कि हजारों लोग महीने भर से पानी के लिए तरस रहे हैं और कामकाजी महिलाएं तो अपने ऑफिस में जाकर नहाने के लिए मजबूर हैं।
उधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप पंजाब के प्रभारी सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने दिल्ली का क्या हाल बना दिया है। सारे इंजन पैसा लूटने में लगे हैं।
यह भी पढ़ें- 'रूस और ईरान से सस्ता तेल क्यों नहीं खरीद रही भारत सरकार?' अरविंद केजरीवाल ने उठाया सवाल