विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रूस और ईरान से सस्ता तेल क्यों नहीं खरीद रही भारत सरकार?' अरविंद केजरीवाल ने उठाया सवाल

Published: Sun, 24 May 2026 11:10 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल ने भारत सरकार से रूस और ईरान से सस्ता तेल-गैस खरीदकर देशवासियों को ईंधन संकट से राहत दिलाने की अपील की है।

अरविंद केजरीवाल ने भारत सरकार से रूस और ईरान से सस्ता तेल-गैस खरीदकर देशवासियों को ईंधन संकट से राहत दिलाने की अपील की है।

अरविंद केजरीवाल ने भारत सरकार से रूस और ईरान से सस्ता तेल-गैस खरीदकर देशवासियों को ईंधन संकट से राहत दिलाने की अपील की है। 

HighLights

  1. केजरीवाल ने रूस-ईरान से सस्ता तेल खरीदने की मांग की।

  2. गुजरात के किसानों को डीजल संकट का सामना करना पड़ रहा।

  3. सरकार को सस्ते तेल से देशवासियों को राहत देनी चाहिए।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भारत सरकार से रूस और ईरान से सस्ता तेल-गैस खरीद कर देशवासियों को पेट्रोल, डीजल और गैस के संकट से राहत दिलाने की अपील की है। रविवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि खासकर गुजरात में किसानों को डीजल लेने में बहुत परेशानी हो रही है।

यहां पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। उन्होंने कहा कि रूस-ईरान हमें सस्ते दाम में तेल और गैस देने के लिए तैयार हैं, लेकिन भारत सरकार लेने को तैयार नहीं है। अगर देश के किसानों को डीजल नहीं मिलेगा तो वे खेती कैसे करेंगे?

रविवार को मीडिया से बातचीत में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने इंटरनेट मीडिया पर देखा कि पूरे देश और खासकर गुजरात में किसानों को डीजल लेने में बहुत तकलीफ हो रही है। पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टरों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

अगर किसानों को डीजल नहीं मिलेगा तो वे खेती कैसे करेंगे? केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ पेट्रोल और डीजल के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं, तो दूसरी तरफ रूस और ईरान हमें सस्ते दाम में तेल और गैस देने के लिए तैयार हैं। भारत सरकार उनसे सस्ते दाम पर तेल और गैस नहीं ले रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में लू का कहर जारी, कब बदलेगा मौसम का मिजाज? IMD का ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।