Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के कई इलाकों में दो दिनों तक नहीं आएगा पानी, स्टोर कर रख लें; जल बोर्ड ने बताई वजह

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 07:30 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली जल बोर्ड ने 9 जनवरी की शाम और 10 जनवरी की सुबह पानी की आपूर्ति बाधित होने की घोषणा की है। ख्याला मुख्य पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन कार्य के कारण ना ...और पढ़ें

    दिल्ली के कई इलाकों में दो दिनों तक नहीं आएगा पानी।

    दिल्ली के कई इलाकों में दो दिनों तक नहीं आएगा पानी।

    HighLights

    1. 9 और 10 जनवरी को दिल्ली में पानी की आपूर्ति बाधित।

    2. ख्याला पाइपलाइन इंटरकनेक्शन कार्य के कारण कई क्षेत्र प्रभावित।

    3. निवासियों को पानी स्टोर करने, टैंकर के लिए संपर्क करने की सलाह।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने 9 जनवरी की शाम और 10 जनवरी की सुबह पानी की आपूर्ति बाधित होने की घोषणा की है। यह परेशानी नई 900 एमएम व्यास वाली ख्याला मुख्य पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन कार्य के कारण होनेवाली है, जो पंजाबी बाग क्लब, पंजाबी बाग रिजर्वॉयर, राम देव मार्ग, ख्याला बीपीएसऔर नजफगढ़ ड्रेन के दोनों तरफ 6 स्थानों पर किया जा रहा है।

    इससे नारायणा कमांड क्षेत्र में कई इलाकों में पानी नहीं आएगा या बहुत कम दबाव में आएगा। प्रभावित क्षेत्रों में इंदरपुरी, तोदापुर गांव, नारायणा गांव, कृषि कुंज, मानसरोवर गार्डन, राजौरी गार्डन, कि नगर, तिलक नगर, ख्याला, विष्णु गार्डन, जे.जे. कॉलोनी ख्याला, रवी नगर, चंद नगर और आसपास के इलाके शामिल हैं। कुछ क्षेत्र आंशिक रूप से प्रभावित होंगे, जैसे पंजाबी बाग BPS/UGR के कमांड क्षेत्र के हिस्से।

    इमरजेंसी नंबरों पर करें संपर्क

    लोगों को सलाह दी गई है कि वे पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें। पानी की कमी होने पर वाटर टैंकर की मांग पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम (1916, 23527679, 23538495, 23634469), शिवाजी एन्क्लेव (25193140, 25174140), पश्चिम विहार (25281197) और ग्रेटर कैलाश (25223658) पर संपर्क करें। आपातकालीन नंबर 1916 पर कॉल करके तुरंत मदद मांगी जा सकती है।

    जल बोर्डने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और निवासियों से सहयोग की अपील की है। यह कार्य दिल्ली की पानी आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है। यदि आपको टैंकर की जरूरत हो तो दिए गए नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- घने कोहरे ने ट्रेनें रोकीं... नई दिल्ली-बरौनी हमसफर 28 घंटे लेट, कई ट्रेनों का समय बदला