Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में घर में आने वाला पानी होगा दूषित तो मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट, ऑनलाइन निगरानी प्रणाली शुरू

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 09:02 PM (IST)

    दिल्ली में दूषित पेयजल की समस्या के समाधान के लिए एआई आधारित ऑनलाइन निगरानी प्रणाली शुरू की जा रही है। ...और पढ़ें

    दिल्ली में दूषित पेयजल की समस्या के समाधान के लिए एआई आधारित ऑनलाइन निगरानी प्रणाली शुरू की जा रही है। इमेज एआई

    दिल्ली में दूषित पेयजल की समस्या के समाधान के लिए एआई आधारित ऑनलाइन निगरानी प्रणाली शुरू की जा रही है। इमेज एआई

    HighLights

    1. दिल्ली में दूषित पेयजल की निगरानी को एआई आधारित प्रणाली।

    2. मालवीय नगर के गुलमोहर पार्क में पायलट प्रोजेक्ट शुरू।

    3. उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मिलेगी पानी की गुणवत्ता की जानकारी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी के कई क्षेत्रों में पानी की कमी के साथ ही दूषित पेयजल आपूर्ति की भी समस्या है। अक्सर लोग दूषित पेयजल को लेकर शिकायत करते हैं। इसके समाधान के लिए एआइ आधारित आनलाइन निगरानी प्रणाली स्थापित करने की तैयारी है।

    इसका पायलट प्रोजेक्ट मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के गुलमोहर पार्क क्षेत्र में शुरू किया गया है। इसके परिणाम की समीक्षा कर दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की प्रणाली लगाई जाएगी।

    दिल्ली की 50 प्रतिशत से अधिक पानी की पाइपलाइन 20 वर्ष से अधिक पुरानी है। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से कई क्षेत्रों में दूषित पानी की समस्या रहती है। इसके समाधान के लिए चरणबद्ध तरीके से पाइपलाइन बदलने की योजना तैयार की गई है। जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि कई बार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने या अन्य कारणों से भी दूषित जल आपूर्ति की समस्या होती है।

    पिछले दिनों गुलमोहर पार्क क्षेत्र में दूषित जल आपूर्ति की समस्या हुई थी। मालवीय नगर के विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि गुलमोहर पार्क क्षेत्र में जल गुणवत्ता की वास्तविक समय में निगरानी के लिए पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत आनलाइन निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है।

    इसका परीक्षण चल रहा है। एक सप्ताह में इससे जुड़े उपभोक्ताओं के मोबाइल पर टीडीएस, पीएच स्तर और प्रदूषण के अन्य मानकों का अलर्ट भेजने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके परिणाम की समीक्षा की जाएगी जिससे कि अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की प्रणाली स्थापित की जा सके।

    यह भी पढ़ें: यमुना किनारे लौटेंगे ऐतिहासिक दिन, अगले 6 महीने में DDA चमकाएगा यमुना बाजार के 32 घाट

    खबरें और भी