Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में 100 ट्यूबवेल शुरू करने की तैयारी, दो लाख लोगों को मिल सकेगा पानी 

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 07:21 PM (IST)

    दिल्ली सरकार गर्मी में जल आपूर्ति बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। हिमाचल प्रदेश से अतिरिक्त जल हेतु बातचीत जारी है। दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना बाढ़ क्षेत्र म ...और पढ़ें

    दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर से पानी भरते लोग। (फाइल फोटो)

    दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर से पानी भरते लोग। (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गर्मी में आवश्यकता अनुसार जल आपूर्ति बड़ी चुनौती रहती है। इसे ध्यान में रखकर दिल्ली सरकार सरकार ने जल की उपलब्धता बढ़ाने का प्रयास शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश से अतिरिक्त जल उपलब्ध कराने के लिए सरकार बातचीत कर रही है। साथ ही नए ट्यूबवेल से पानी की कमी दूर करने का प्रयास है। इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना बाढ़ क्षेत्र में स्थापित 100 ट्यूबवेल शुरू करने के लिए एनजीटी से अनुमति मांगी है।

    दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अभी लगभग पांच हजार ट्यूबवेल से 135 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) पानी मिल रहा है। ओ जोन (यमुना किनारे के क्षेत्र जहां निर्माण प्रतिबंधित है) में स्थित 100 ट्यूबवेल चलाने की अनुमति मिलने से 30 से 40 एमजीडी पानी उपलब्ध हो सकती है। इससे लगभग दो लाख लोगों को पानी मिल सकेगा।

    water Supply (1)

    गर्मी में पानी की किल्लत से मिलेगी राहत

    दिल्ली में लगभग 1250 एमजीडी पानी की आवश्यकता है। इसकी तुलना में यमुना व गंगा जल के साथ ट्यूबवेल मिलाकर लगभग एक हजार एमजीडी पानी मिल रहा है। गर्मी के दिनों में इसमें और कमी हो जाती है। इससे दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

    अधिकारियों का कहना है कि पानी की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही इसकी बर्बादी रोकने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। पुरानी पाइपलाइन बदली जा रही है।

    मंगलवार को पेश दिल्ली सरकार के बजट में भी बताया जाता है कि 172 किलोमीटर वितरण पाइपलाइन का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही जल आपूर्ति में 10 एमजीडी की वृद्धि की गई है और आगे 36 एमजीडी अतिरिक्त जल की उपलब्धता बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली वालों को जलभराव से मिलेगी मुक्ति, सरकार ने 610 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली को मिलेगी 36 MGD अतिरिक्त पानी की आपूर्ति, जल बोर्ड को मिला 9000 करोड़ का बजट