बाहरी दिल्ली में बारिश के 24 घंटे बाद भी जलभराव, जनजीवन अस्त-व्यस्त; स्कूलों में भरा पानी
वर्षा रुकने के 24 घंटे बाद भी बाहरी दिल्ली के किराड़ी, मुबारकपुर डबास और निठारी जैसे इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है। स्कूलों, डिस्पेंसरि ...और पढ़ें
-1785350804177_m.webp)
दिल्ली में बारिश के 24 घंटे बाद भी जगह-जगह जलभराव की स्थिति।
HighLights
किराड़ी, मुबारकपुर डबास, निठारी में 24 घंटे बाद भी जलभराव।
स्कूलों, डिस्पेंसरियों, घरों में पानी घुसने से लोग परेशान।
जल निकासी के लिए पंप लगाए गए, पर समस्या बरकरार।
संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। वर्षा रुकने के 24 घंटे बाद भी जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। किराड़ी में स्कूलों, डिस्पेंसरी, कालोनियों व सड़कों पर पानी भरा हुआ है। पानी के निकास के लिए पंप लगाए गए है। मंगलवार को हुई वर्षा के बाद सूरत विहार, इंद्र इन्क्लेव व शर्मा कॉलोनी में पानी भर गया।
गलियों के साथ ही वर्षा का पानी घरों में घुस गया। जिसके कारण लोगों का जीवन अस्तव्यस्त दिखाई दिया। इन रिहायशी क्षेत्रों में पानी के निकास के लिए विभिन्न जगहों पर पंप लगाए गए है। शर्मा कालोनी का पानी पंप के माध्यम से अस्थायी नाले में छोड़ा जा रहा है। इंद्र इन्क्लेव में स्कूली बच्चे गलियों में जलजमाव के बीच गुजरते दिखें।
स्कूल परिसर में पानी के निकास के लिए पंप की व्यवस्था की गई
मुबारकपुर डबास के सरकारी स्कूलों में पानी का स्तर कम जरूर हुआ है। लेकिन जलभराव की समस्या अब भी बरकरार है। स्कूल परिसर में पानी के निकास के लिए पंप की व्यवस्था की गई। जबकि दूसरे स्कूल में लगभग एक फीट से पानी भरा हुआ है। जिसके कारण स्कूल में आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
निठारी के सरकारी स्कूल में पानी भरने के कारण स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल परिसर में वर्षा का पानी भरा हुआ है। स्कूल के प्रवेश द्वार के सामने सड़क मार्ग लगभग सौ मीटर तक लबालब पानी भरा हुआ है। स्कूल के बच्चे व अन्य लोग पानी के बीच से गुजरने को मजबूर है।
खबरें और भी
निठारी की डिस्पेंसरी में जलभराव के कारण प्रवेश करना ही मुश्किल हो चुका है। गर्भवती महिलाएं दीवार पर चलकर डाक्टर के पास पहुंचने को मजबूर है। डिस्पेंसरी परिसर में लंबे समय से जलभराव के कारण पानी में काई जम चुकी है और मच्छरों के साथ ही बदबू आ रही है।
पानी निकालने के लिए पंप लगाने के साथ ही मलबा मंगाया गया
पानी निकालने के लिए पंप लगाने के साथ ही मलबा मंगाया गया है। ताकि आवाजाही के लिए रास्ता बनाया जा सकें। मुबारकपुर स्थित पहचान-पत्र केंद्र में पंप द्वारा पानी निकालने के बाद जलस्तर काफी कम हुआ है और केंद्र का कर्मचारियों का कामकाज शुरू हो चुका है। पिछली वर्षा के केंद्र में कामकाज बंद कर दिया गया था और केंद्र को राशन दफ्तर में शिफ्ट कर दिया गया था। लगभग 10 दिनों के बाद पुनः केंद्र का दरवाजा खोल दिया गया है।
शर्मा कॉलोनी निवासी गोलू ने बताया कि वर्षा के बाद यहां काफी बुरे हालात हो जाते है। घरों में पानी घुसने के कारण कई लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ता है। मुबारकपुर स्कूल में भी पानी भरा हुआ है। पंप धीरे-धीरे पानी निकाल रहे है। यदि वर्षा नहीं आई। तो उमीद है कि जल्द ही पानी निकल जाएगा।