Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में उड़ानों पर मौसम की मार, आईजीआई एयरपोर्ट पर करीब 300 उड़ानें प्रभावित, 22 डायवर्ट

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 10:46 PM (IST)

    दिल्ली में अचानक बदले मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पश्चिमी विक्षोभ से आई तेज आंधी और बारि ...और पढ़ें

    मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ाने प्रभावित। फोटो: आर्काइव

    मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ाने प्रभावित। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. दिल्ली में खराब मौसम से हवाई यातायात बाधित

    2. IGI एयरपोर्ट पर 300 से अधिक उड़ानें लेट

    3. खराब विजिबिलिटी के कारण 22 विमान डायवर्ट

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज ने हवाई यातायात को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आई तेज आंधी और झमाझम बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा।

    मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी येलो अलर्ट के बीच मंगलवार शाम तक एयरपोर्ट पर 300 से अधिक उड़ानों में देरी दर्ज की गई, जबकि 22 विमानों को खराब मौसम के चलते दिल्ली में लैंड करने की अनुमति नहीं मिली और उन्हें नजदीकी शहरों में डायवर्ट करना पड़ा।

    इन शहरों के लिए डायवर्ट किए गए विमान 

    खराब दृश्यता और रनवे पर तेज हवाओं के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने सुरक्षा के मद्देनजर विमानों को अन्य हवाई अड्डों पर उतारने के निर्देश दिए। इसके बाद दूसरे शहरों से दिल्ली आ रहे 22 विमानों को जयपुर, लखनऊ, अमृतसर, अहमदाबाद और उदयपुर हवाई अड्डे के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

    मौसम के सामान्य होने पर सभी विमानों वापस दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड करया गया। इसमें सबसे अधिक जयपुर हवाई अड्डे के लिए उड़ानों को डायवर्य किया गया।

    इस दौरान इंडिगो समेत अन्य प्रमुख एयरलाइंस ने सोशल मीडिया के जरिए यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइंस का कहना है कि खराब मौसम के कारण न केवल दिल्ली से जाने वाली, बल्कि दिल्ली आने वाली उड़ानों का शेड्यूल भी बिगड़ गया है।

    खबरें और भी

    निर्धारित समय से देरी से रवाना हुई कई उड़ानें

    कई उड़ानों ने अपने निर्धारित समय 15 मिनट से लेकर 2 घंटे तक की देरी से उड़ान भरी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की ताजा स्थिति की जांच ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर कर लें।

    विमानों की देरी और डायवर्जन के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। इस स्थिति से निपटने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन और विभिन्न एयरलाइंस ने ग्राउंड स्टाफ की संख्या बढ़ा दी है ताकि फंसे हुए यात्रियों को खान-पान और सूचना संबंधी सहायता प्रदान की जा सके।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में मौसम सुहावना: फरीदाबाद-रेवाड़ी और पलवल में झमाझम बारिश से गिरा तापमान, किसानों की टेंशन बढ़ी