दिल्ली में मानसून की एंट्री के बाद भी उमस बरकरार, इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
दिल्ली में मानसून आने के बावजूद झमाझम बारिश का इंतजार है, हालांकि शनिवार को कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पूरे सप्ताह दि ...और पढ़ें
-1783182616387_m.webp)
दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश का अनुमान।
HighLights
दिल्ली में मानसून के बाद भी झमाझम वर्षा का इंतजार।
अगले पूरे सप्ताह हल्की वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना।
अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में दो जुलाई को मानसून के पहुंचने के बाद भी झमाझम वर्षा होने का इंतजार है। शनिवार को कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हुई। इससे पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पूरे सप्ताह इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में सुबह से बादल छाए रहे। उमस भरी गर्मी के कारण न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम, लेकिन पिछले दिन की तुलना में 0.9 डिग्री अधिक है। दोपहर तक कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। इससे अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री और शुक्रवार से 0.4 डिग्री कम है।
कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूसा 23.5 मिलीमीटर, जनकपुरी में 9.5 मिलीमीटर, पीतमपुरा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सफदरजंग सहित अन्य मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 35.1 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 35.2 डिग्री सेल्सियस, रिज में 36.4 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से शुक्रवार तक तेज हवा चलने के साथ ही हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।