Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: हल्की बारिश, फिर चुभन वाली उमस... IMD ने दिया अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:44 PM (IST)

    दिल्ली में रविवार को हल्की वर्षा के बावजूद उमस भरी गर्मी महसूस की गई, जहां तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बादल छाए रहने और हल्क ...और पढ़ें

    दिल्ली में रविवार को हल्की वर्षा के बावजूद उमस भरी गर्मी महसूस की गई। फाइल फोटो

    दिल्ली में रविवार को हल्की वर्षा के बावजूद उमस भरी गर्मी महसूस की गई। फाइल फोटो

    HighLights

    1. रविवार को दिल्ली में हल्की वर्षा के बावजूद उमस भरी गर्मी।

    2. पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे, हल्की वर्षा के आसार।

    3. दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रविवार को भी राजधानी के कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई, लेकिन इसके बावजूद धूप निकलने पर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हवा में मौजूद नमी और उच्च तापमान के चलते लोगों ने वास्तविक तापमान से कहीं अधिक (करीब 48 डिग्री सेल्सियस जैसी) गर्मी का अहसास किया।

    रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 65 से 94 प्रतिशत के बीच रहा। सबसे ज्यादा 6.8 मिमी वर्षा आयानगर में दर्ज की गई। इसके अलावा रिज क्षेत्र में 3.0 मिमी और लोधी रोड पर 0.4 मिमी दर्ज हुई। सफदरजंग और पालम में बूंदाबांदी देखने को मिली।

    मौसम विभाग के अनुसार आठ अगस्त दिल्ली में रोजाना बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। मंगलवार के लिए हल्की से मध्यम वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दिल्ली का तापमान सामान्य से कम 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा।

    मौसम के अनुकूल कारकों के कारण दिल्ली की हवा भी साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली का एक्यूआइ 100 से नीचे 78 दर्ज किया गया, जो ''संतोषजनक'' श्रेणी में आता है। आगामी दिनों में भी इसके इसी श्रेणी में रहने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10 हजार से अधिक सीटों पर बंपर वैकेंसी