दिल्ली-गुरुग्राम में हल्की बारिश से बदला मौसम, मौसम सुहावना होने के बाद भी उमस बरकरार
दिल्ली-एनसीआर, खासकर पूर्वी दिल्ली और गुरुग्राम में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से आंशिक राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार ...और पढ़ें

गुरुग्राम में बारिश शुरू। फोटो: जागरण
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से मिली आंशिक राहत
गुरुग्राम और पूर्वी दिल्ली में हुई फुहारों से मौसम सुहावना
अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं, उमस रहेगी
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मौसम ने करवट ले ली। पूर्वी दिल्ली समेत राजधानी के कई क्षेत्रों और गुरुग्राम में हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से आंशिक राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में धूप और बादलों की आवाजाही का दौर भी जारी है।
पूर्वी दिल्ली और गुरुग्राम में बरसे बादल
सुबह से ही पूर्वी दिल्ली के अलावा राजधानी के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, गुरुग्राम में भी फुहारें पड़ने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार को दिल्ली में छिटपुट बारिश की संभावना जताई थी।
उमस से पूरी तरह राहत नहीं
शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के बावजूद तेज धूप और नमी के कारण कई इलाकों में उमस बनी रह सकती है।
अगले कुछ दिन भारी बारिश नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अगले कुछ दिनों तक व्यापक या भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।
खबरें और भी
हवा की गुणवत्ता संतोषजनक
शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 73 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी के बीच बनी हुई है और फिलहाल इसमें बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।