विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IMD का येलो अलर्ट: जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार; अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Published: Thu, 03 Sep 2026 10:48 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2026 08:50 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार और शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक बरसेंगे बदरा।

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक बरसेंगे बदरा।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार-शनिवार को बदलेगा मौसम।

  2. हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना।

  3. मौसम विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम अचानक करवट ले रहा है। शुक्रवार और शनिवार को एक बार फिर दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, दोनों ही दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की भी संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। एनसीआर के इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

गुरुवार को भी कई इलाकों में बारिश

दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को भी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक 34.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 90 से 65 प्रतिशत रहा। पालम, पूसा, नजफगढ़ इत्यादि इलाकों में हल्की वर्षा देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में प्रदूषण पर 24 घंटे पहरा, दिल्ली के 48 हॉटस्पॉट पर चलेगा विशेष अभियान