यलो अलर्ट फेल! दिल्ली में भारी बारिश की जगह हुई हल्की फुहार, जानिए अब मौसम का क्या होगा?
दिल्ली में मौसम विभाग का यलो अलर्ट भारी बारिश के बजाय हल्की फुहारों के साथ बेअसर रहा, जिसके बाद इसे वापस लेना पड़ा। अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम ब ...और पढ़ें

सदर बाजार में वर्षा से हुआ जलभराव। जागरण आर्काइव
HighLights
दिल्ली में मौसम विभाग का यलो अलर्ट विफल रहा।
भारी बारिश की जगह केवल हल्की फुहारें दर्ज की गईं।
अगले तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मंगलवार को एक बार फिर मौसम विभाग का यलो अलर्ट बेमानी रहा। अलर्ट जारी किया था मध्यम से भारी वर्षा का जबकि हुई हल्की वर्षा। मौसम विभाग को यलो अलर्ट तक वापस लेना पड़ गया। हालांकि बुधवार के लिए भी कमाेबेश मंगलवार वाला ही रहने का पूर्वानुमान है, लेकिन सतर्कता बरतते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट नहीं दिया है।
रुक-रुककर होती रही हल्की बारिश
मंगलवार को बादलों की आवाजाही दिन भर बनी रही। अल सुबह से लेकर देर शाम तक बीच बीच में रुक-रुककर हल्की वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम 31.2 डिग्री जबकि न्यूनतम सामान्य से 1.7 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
हवा में नमी का स्तर 100 से 81 प्रतिशत और महसूस किया जाने वाला तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। वर्षा सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.6 मिमी जबकि सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री रह सकता है। वहीं तीन दिन बाद वर्षा बंद हो जाएगी। तापमान में भी थोड़ी वृद्धि संभावित है।
खबरें और भी
सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के दौरान कहां कितनी हुई वर्षा
| स्थान | सुबह 8.30 तक (मिमी में) | सुबह 8.30 से शाम 5.30 तक (मिमी में) |
| सफदरजंग | 10.6 | 0.6 |
| पालम | 15.0 | 9.6 |
| लोधी रोड | 12.2 | 8.0 |
| रिज | 18.6 | बूंदाबांदी |
| आयानगर | 17.4 | 17.7 |
| राजघाट | 8.3 | 4.0 |
| पूसा | 20.0 | 1.0 |
| नजफगढ़ | 4.5 | 2.5 |
| मयूर विहार | 4.5 | 0 |
यह भी पढ़ें- दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में सड़कों पर उतरे लोग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
यह भी पढ़ें- दिल्ली कैसे बनी आंदोलन का अखाड़ा? प्रशासन की चूक या प्रदर्शन की छूट पड़ी भारी, Inside Story