Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में सड़कों पर उतरे लोग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 09:19 PM (IST)

    दिल्ली में प्रदर्शनकारी युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    परेड ग्राउंड में प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के सदस्य जागरण

    परेड ग्राउंड में प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के सदस्य जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली में प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में दून में प्रदर्शन

    2. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NTA भंग करने की मांग

    3. नीट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर

    जागरण संवाददाता, देहरादून। दिल्ली में प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में दून में भी लोग सड़कों पर उतर आए।

    मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और छात्र संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।

    प्रतिनिधिमंडल ने घटना की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से छह सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

    प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को भंग कर उसकी जगह संवैधानिक निकाय के गठन, प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की स्वतंत्र न्यायिक जांच और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को वापस लेने की मांग उठाई।

    साथ ही सरकार से आंदोलनकारी युवाओं से संवाद स्थापित कर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया।

    प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और नीट समेत सभी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

    ज्ञापन सौंपने वालों में सीपीएम के सचिव अनंत आकाश, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के बालेश बबानिया, उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के सुरेश कुमार, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री लताफत हुसैन, सीटू के अध्यक्ष एसएस नेगी, भीम आर्मी के अध्यक्ष आजम खान, अधिवक्ता अनुराधा, दुर्गा ध्यानी, नितिन मलेठा आदि शामिल रहे।

    सुराज सेवा दल का किया प्रदर्शन

    दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक व धांधली के विरोध में मंगलवार को सुराज सेवा दल ने गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया।

    कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

    प्रदेश महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि रोजगार और न्याय की मांग कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

    जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, युवा अध्यक्ष हिमांशु धामी ने कहा कि लाठीचार्ज से युवाओं की आवाज नहीं दबाई जा सकती। प्रदर्शन में विजेंद्र, कावेरी जोशी, राजेश थापा, पूजा नेगी, अमित अग्रवाल, मोनू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में बेरोजगारों ने 12 सूत्रीय मांग को लेकर किया सचिवालय कूच, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

    यह भी पढ़ें- देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों का हल्लाबोल: भारी बारिश के बीच स्वास्थ्य मंत्री के आवास कूच, पुलिस ने रोका