43 डिग्री गर्मी में जानवरों की सुरक्षा; दिल्ली चिड़ियाघर में स्प्रिंकलर, तालाब और ग्रीन मैट के खास इंतजाम
दिल्ली में 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के बीच, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने जानवरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। ...और पढ़ें

गर्मी से राहत के लिए चिड़ियाघर में हाथियों पर ठंडे पानी की बौछार करते हुए। जागरण
HighLights
जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम।
वाटर स्प्रिंकलर, तालाब, ग्रीन मैट की व्यवस्था।
पर्याप्त पानी और छायादार स्थान उपलब्ध कराए गए।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में हीट वेव का खतरा भी मंडरा रहा है। ऐसे में इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी यह मौसम चुनौती बनता जा रहा है।
ठंडक के लिए किए कई इंतजाम
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में जानवरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए कई तरह के वाटर स्प्रिंकलर, तालाब, ग्रीन मैट और छांव के इंतजाम किए गए हैं। चिड़ियाघर प्रशासन ने जानवरों को ठंडक पहुंचाने के लिए कई उपाय किए हैं।
बाड़ों में ग्रीन मैट बिछाए गए हैं, जिससे धूप बाड़ों में न आ सके। पुआल और घास की मदद से छांव की गई है, जिससे जानवर सीधे धूप से बच सकें। बाघ, शुतुरमुर्ग सहित अन्य जानवरों के लिए वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया गया है, ताकि पानी की फुहारों के जरिए वातावरण को ठंडा बना रहे।
इसके अलावा हाथी, व्हाइट टाइगर सहित अन्य जानवरों के बाड़ों में पानी के तालाब बनाने के साथ ही दिन में दो से तीन बार नहलाया जा रहा है।
जानवरों को किसी तरह की परेशानी न हो
इसके अलावा हर बाड़े में पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और जानवरों को नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। चिड़ियाघर परिसर में बड़ी संख्या में पेड़ भी मौजूद हैं, जो प्राकृतिक छांव दे रहे हैं।
खबरें और भी
चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, उसी हिसाब से व्यवस्थाओं को और बढ़ाया जाएगा, जिससे जानवरों को किसी तरह की परेशानी न हो।
'व्यवस्था ठीक लग रही है...'
चिड़ियाघर घूमने आए ध्रुव ने बताया, 'तापमान अभी करीब 40 डिग्री के आसपास होगा, लेकिन जानवरों के लिए छांव और पानी का अच्छा इंतजाम किया गया है. यहां काफी पेड़ भी हैं और सभी जानवरों के लिए सही व्यवस्था दिख रही है।'
यह भी पढ़ें- दिल्ली जू में पटना से आएंगे टाइगर, सफेद बाघिन समेत कई जानवर जाएंगे बिहार; चिड़ियाघरों में जानवरों की अदला-बदली क्यों?
यह भी पढ़ें- दिल्ली जू में जिंदा जलाकर मारे गए सियार की जांच में साक्ष्य गायब, 12 दिनों के CCTV फुटेज नदारद; शक गहराया
यह भी पढ़ें- कितने क्यूट! मंत्री जी ने खुद रखे नाम, दिल्ली जू में सफेद बाघिनें बनीं 'दुर्गा-देवी' और शेर बने 'कार्तिक-करणी'