Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब ढाई घंटे में पहुंचें दिल्ली से देहरादून, रास्ते में कितने एक्सप्रेसवे जुड़ेंगे और क्या होगा रूट?

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 07:22 PM (IST)

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन मंगलवार को पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा, जिससे दिल्ली से देहरादून का सफर अब सिर्फ ढाई घंटे में पूरा होगा। ...और पढ़ें

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन मंगलवार को पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। इमेज एआई

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन मंगलवार को पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। इमेज एआई

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली से देहरादून तक का सफर महज ढाई घंटे में पूरा करने का सपना मंगलवार सुबह से पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। गांधी नगर में एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता व केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा व अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

    सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने गांधी नगर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। देहरादून में पीएम के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट गांधी नगर स्थित कार्यक्रम स्थल पर दिखाया जाएगा।

    हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि केंद्र सरकार हो या प्रदेश की भाजपा की सरकार, जो कहा है वो किया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे इसी का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने वीडियो जारी कर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील भी की।

    तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा एनएचएआइ

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) लोकार्पण से पहले सोमवार को भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। एनएचएआइ की मेंटेनेंस टीम एक्सपेंशन ज्वाइंट्स की जांच और उनकी मरम्मत करती दिखाई दी। खजूरी के पास ज्वाइंट में गैप आ गया था जिसे वेल्डिंग कर ठीक किया गया। इसके साथ ही पेंट आदि के काम को भी पूरा किया गया।

    खबरें और भी

    अभी कुछ दिन और फ्री रहेगा टोल

    एनएचएआइ के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक टोल निर्धारण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। साथ ही टोल संग्रहण का जिम्मा किस एजेंसी को दिया जाएगा इसका निर्णय भी नहीं हुआ है। ऐसे में अभी कुछ दिन और एक्सप्रेसवे टोल फ्री रहेगा। सूत्रों की मानें तो बुधवार को टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके बाद ही टोल संग्रहण का काम शुरू किया जाएगा।

    दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे : एक नजर में

    प्रोजेक्ट की बुनियादी जानकारी
    शुरुआत अक्षरधाम (दिल्ली) से देहरादून तक
    रूट दिल्ली → बागपत → शामली → मुजफ्फरनगर → सहारनपुर → देहरादून
    कुल लंबाई लगभग 210-212 किमी
    कुल लागत लगभग 12,000-13,000 करोड़ रुपये
    निर्माण शुरू दिसंबर 2021
    निर्माण पूरा फरवरी 2026
    लेन 6 लेन
    अधिकतम स्पीड 100 किमी/घंटा
    समय और दूरी का फायदा
    पुराना समय 6 - 6.5 घंटे
    नया समय लगभग 2 - 2.5 घंटे
    समय की बचत करीब 3 - 4 घंटे
    ट्रायल और उद्घाटन
    पहला ट्रायल शुरू नवंबर 2025
    पहला ट्रायल सेक्शन अक्षरधाम से बागपत (32 किमी)
    उद्घाटन 14 अप्रैल 2026
    इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं
    अंडरपास 113
    बस शेल्टर 62
    एंट्री-एग्जिट प्वाइंट 16
    रेस्ट एरिया 12

    राजाजी नेशनल पार्क एलिवेटेड रोड

    खास बातें
    एलिवेटेड रोड की लंबाई 11-12 किमी
    विशेषता एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर
    हरिद्वार कनेक्टिविटी चारधाम हाईवे से लिंक
    कनेक्टिविटी
    दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे कनेक्ट
    ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे कनेक्ट
    चारधाम हाईवे (हरिद्वार लिंक) कनेक्ट
    फायदा
    पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीधा फायदा
    यूपी–उत्तराखंड–दिल्ली कनेक्टिविटी मजबूत
    पर्यटन, रियल एस्टेट और व्यापार बढ़ावा मिलेगा

    यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रभाव: स्कूलों से गायब हो रही हैं विदेशी भाषाएं