Delhi-NCR में 81% लोग मोटे, देश में 30 वर्ष से कम उम्र के 50% युवा ओवरवेट; अपोलो की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली-एनसीआर में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 81% लोग मोटापे से ग्रस्त हैं, जबकि 17% को डायबिटीज और 19% को ...और पढ़ें

दिल्ली एनसीआर में 81 प्रतिशत लोग ओवरवेट। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में 81% लोग मोटापे से ग्रस्त पाए गए
17% लोगों को डायबिटीज और 19% को हाई ब्लड प्रेशर
युवाओं और कॉर्पोरेट पेशेवरों में भी बढ़ रही हैं बीमारियां
पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं। एक प्राइवेट हॉस्पिटल ग्रुप की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच कराने आए लोगों में से 17 प्रतिशत में डायबिटीज, 19 प्रतिशत में हाई ब्लड प्रेशर, 23 प्रतिशत में एनीमिया और 81 प्रतिशत लोग मोटापे का शिकार मिले।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये आंकड़े साफ तौर पर इशारा करते हैं कि बढ़ रहीं स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए टारगेटेड हेल्थ स्ट्रैटेजी और कम्युनिटी लेवल पर बदलाव की जरूरत है।

30 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच का एनालिसिस किया
ये डेटा अपोलो हॉस्पिटल्स की देशभर में की गई हेल्थ असेसमेंट का हिस्सा है, जिसमें 30 लाख से ज्यादा लोगों की प्रिवेंटिव हेल्थ जांच का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट बताती है कि शहरी जीवनशैली के कारण मेटाबॉलिक बीमारियां खामोशी से बढ़ रही हैं।
दिल्ली-एनसीआर में खासतौर पर मोटापा एक बड़ी वजह बनकर सामने आया है, जो डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। चिंता की बात ये भी है कि इनमें से कई बीमारियां शुरुआती दौर में बिना लक्षण के ही रह जाती हैं।
30 साल कम उम्र के 50% युवा ओवरवेट
देशभर की बात करें तो स्थिति वहां भी अलग नहीं है। करीब 1 लाख युवाओं के डेटा के आधार पर रिपोर्ट में पाया गया कि 30 साल से कम उम्र के आधे से ज्यादा लोग ओवरवेट हैं। इनमें से कई में कोलेस्ट्रॉल असंतुलन और विटामिन की कमी भी देखी गई, जो कम उम्र में ही लाइफस्टाइल बीमारियों के संकेत हैं।
खबरें और भी
वर्किंग प्रोफेशनल्स की हालत भी चिंताजनक दिखी। लगभग 5 लाख काॅरपोरेट हेल्थ असेसमेंट के आधार पर सामने आया कि 10 में से 8 लोग ओवरवेट या मोटापे के शिकार हैं, जबकि करीब आधे लोग प्रीडायबिटीज या डायबिटीज से जूझ रहे हैं और हर चौथे व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर है।

दिल की बीमारी से जूझ से 5 में 4 लोगों में बढ़ा वजन समस्या
रिपोर्ट के अनुसार, दिल की बीमारियों जूझ रहे 5 में से 4 लोगों में अधिक वजन बड़ी समस्या है। साथ ही फैटी लिवर जैसी कई समस्याएं साइलेंट रहती हैं और सामान्य जांच में भी पकड़ में नहीं आतीं।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि खराब खानपान, शारीरिक गतिविधि की कमी और बढ़ता तनाव, ये सब मिलकर मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियों को तेजी से बढ़ा रहे हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि अब ये बीमारियां कम उम्र में ही सामने आ रही हैं।