दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी भारी बारिश जारी, गुरुग्राम में दफ्तरों और स्कूलों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' का आदेश
दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश जारी।
सड़कों पर जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति।
आईएमडी ने दिल्ली के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सोमवार को हुई बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन जारी बरसात से तापमान भी नरम हो गया है। हालांकि, सुबह के समय स्कूल-ऑफिस जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
दिल्ली के कई इलाकों में हो सकती है तेज बारिश
आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली के सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, न्यू दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली जिलों में बिजली एवं गरज के साथ तूफान, लगभग 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं तथा भारी बारिश (15 मिमी प्रति घंटे से अधिक) की संभावना जताई है।

प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पेड़ों या कमजोर संरचनाओं के नीचे आश्रय न लेने, सड़क व यातायात की स्थिति देखकर यात्रा करने, अनावश्यक यात्राओं से बचने आदि की हिदायत दी गई है।
VIDEO | Delhi: Heavy rain lashes the capital city causing waterlogging. Visuals from near Parliament area.#DelhiRains #WeatherUpdate
— Press Trust of India (@PTI_News) August 25, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/FfgaTDMmKC
गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम का निर्देश
बिगड़ते हालात और सड़कों पर पानी भरने की स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने गुरुग्राम के सभी कॉर्पोरेट दफ्तरों, सरकारी विभागों और निजी शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) को मंगलवार के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) और ऑनलाइन क्लासेस पर शिफ्ट होने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, सड़कों पर अनावश्यक वाहनों की आवाजाही कम होने से नागरिक एजेंसियों को जलभराव से निपटने और सड़कों की सफाई का काम सुचारू रूप से करने में मदद मिलेगी।
#WATCH | New Delhi: Heavy rain lashed the national capital, leading to severe waterlogging at the AIIMS flyover loop. pic.twitter.com/z94WlvE0FO
— ANI (@ANI) August 25, 2026
दिल्ली का हाल: कई इलाके जलमग्न
सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया...
- जलमग्न इलाके: लुटियंस दिल्ली, मथुरा रोड, कनॉट प्लेस, भैरों मार्ग, आईटीओ (ITO), सदर बाजार, संगम विहार, जनकपुरी और ज़खीरा अंडरपास समेत कई महत्वपूर्ण रास्तों पर भारी जलभराव दर्ज किया गया।
- यातायात प्रभावित: सराय काले खां, द्वारका एक्सप्रेसवे और सेंट्रल दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं।
- बारिश के आंकड़े: सोमवार दोपहर तक जनकपुरी में 67 मिमी, छतरपुर में 57 मिमी और पीतमपुरा में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बिजली कड़कने और भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
