विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा पर जमशेदपुर आने वालों की बढ़ेगी टेंशन; दिल्ली, मुंबई और पुणे रूट की ट्रेनें 2 महीने पहले ही फुल

Updated: Tue, 25 Aug 2026 07:00 AM (IST)

दुर्गापूजा से पहले टाटानगर आने वाली ट्रेनों में सीटों की भारी मांग है, जिससे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे प्रमुख रूटों पर लंबी वेटिंग लिस्ट देखी जा रही है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. दुर्गापूजा से पहले टाटानगर आने वाली ट्रेनों में सीटों की भारी मांग।

  2. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे रूट पर लंबी वेटिंग लिस्ट।

  3. जमशेदपुर में फ्लाइट न होने से यात्रियों को होगी परेशानी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। दुर्गापूजा के दौरान टाटानगर आने वाली ट्रेनों में अभी से सीटों की भारी मांग दिख रही है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और अहमदाबाद रूट की प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक लंबी वेटिंग शुरू हो गई है। कई ट्रेनों में तो फर्स्ट और सेकेंड एसी में भी रिजर्वेशन रिग्रेट हो चुका है।

कई ऐसे शहरवासी जो काम या पढ़ने के सिलसिले में रहते हैं, वे दुर्गा पूजा पर शहर वापस आते हैं लेकिन ट्रेनों में सीटों की जो स्थिति है।

उससे यही प्रतीत हो रहा है कि इस बार उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि जमशेदपुर में फ्लाइट की सुविधा नहीं है और लंबी दूरी से यात्रा के लिए एकमात्र सहारा ट्रेन है, जिसमें दो माह पहले ही वेटिंग शुरू हो गया है।

बेंगलुरु-पुणे रूट पर सबसे ज्यादा है दबाव

सबसे अधिक दबाव बेंगलुरु और पुणे रूट पर है। 12890 बेंगलुरु-टाटानगर में स्लीपर में 134 और थर्ड एसी में 116 वेटिंग है। वहीं 12221 हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में थर्ड एसी की वेटिंग 45 पहुंच गई है और फर्स्ट एसी में रिजर्वेशन रिग्रेट हो चुका है।

दिल्ली और मुंबई रूट पर भी स्थिति सामान्य नहीं है। 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के सेकेंड एसी में अभी से रिग्रेट है। वहीं 18029 शालीमार एक्सप्रेस के स्लीपर में 76 और थर्ड एसी में 46 वेटिंग है।

ऐसे में दुर्गापूजा पर दूसरे शहरों में काम करने वाले जमशेदपुर और आसपास के युवाओं के लिए घर लौटना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। विशेषकर बेंगलुरु, पुणे और मुंबई से टाटानगर आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों और यात्रा माध्यमों की तलाश करनी पड़ सकती है।

सीट उपलब्धता का चार्ट

टाटानगर आने वाली ट्रेनों में अधिकतम वेटिंग

रूट ट्रेन तारीख स्लीपर थर्ड एसी इकोनॉमी थर्ड एसी सेकेंड एसी फर्स्ट एसी
दिल्ली 12802 आनंद विहार-टाटानगर 10 अक्टूबर 67 34 78
दिल्ली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 22 6 8
मुंबई 12859 गीतांजलि एक्सप्रेस 8 3 11
मुंबई 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 82 56 रिग्रेट
मुंबई 12809 हावड़ा मेल 11 8 8 12
मुंबई 18029 शालीमार एक्सप्रेस 76 46 17
बेंगलुरु 12890 बेंगलुरु-टाटानगर 12 अक्टूबर 134 72 116 32
बेंगलुरु 18112 यशवंतपुर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर 101 44 58 11
पुणे 12221 हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 450 35 रिग्रेट
पुणे 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस रिग्रेट 100 34
अहमदाबाद 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 56 51 16

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: टाटानगर की जगह आदित्यपुर से चलेंगी 4 मेमू ट्रेनें, बदला गया टर्मिनल