विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में भारी बारिश के बाद भीषण जाम, NH-48 पर वाहनों की लंबी कतारें; कई जगह फंसे वाहन

Updated: Tue, 25 Aug 2026 10:33 AM (IST)

दिल्ली-NCR में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और भीषण जाम लग गया है। गुरुग्राम के NH-48 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई मार्गों पर वाहन भी फंस गए।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश।

  2. सड़कों पर कई फीट पानी जमा, वाहनों की रफ्तार धीमी।

  3. NH-48 और दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जाम।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में 2 दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया है। कई मार्गों पर कई फीट तक पानी भरने से वाहन भी फंस गए। हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिस वजह से जाम की स्थिति बन गई। 

jagran News - 2026-08-25T103712.926

गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच नरसिंहपुर इलाके में NH-48 पर लंबा जाम लग गया है। ट्रैफिक जाम के बीच वाहन रेंगते हुए नजर आए।

jagran News - 2026-08-25T104109.892

दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया है। दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर ज्यादा पानी भरने से कई वाहन भी फंस गए। इस दौरान जाम की स्थिति भी बन गई।

jagran News - 2026-08-25T104300.885

उधर, दिल्ली में एम्स (AIIMS) के पास भी जलभराव हो गया है। यहां वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

jagran News (3338)

दिल्ली के मोती बाग इलाके में भी सड़कों पर जलभराव देखा गया। इस मार्ग पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए।

jagran News - 2026-08-25T104549.908

इनके अलावा राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास भी सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। ऐसे में सड़क पर जमा पानी के बीच से वाहन चालकों को गुजरना पड़ रहा है।

jagran News (3339)

वहीं, भारी बारिश से करकोला इलाके में भी जलभराव हो गया है। जलभराव होने से यहां के लोगों को बारिश के पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इस जलभराव को लेकर फिर से यही सवाल उठ रहा है कि दिल्ली में जलभराव से मुक्ति दिलाने के दावों का क्या हुआ? 

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी भारी बारिश जारी, गुरुग्राम में दफ्तरों और स्कूलों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' का आदेश

दिल्ली में एपीएस कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड समेत कई इलाकों में गंभीर जलभराव हो गया है। जलभराव होने से ऑफिस जाने वाले लोगों को सुबह-सुबह परेशानी झेलनी पड़ी।

मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बिजली कड़कने और भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

(तस्वीरें न्यूज एजेंसी एएनआई से ली गई हैं)