Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में भारी बारिश और बिजली का अलर्ट, NDMA ने दी अगले 3 घंटे सतर्क रहने की सलाह

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:50 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अगले तीन घंटे के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

    दिल्ली एनसीआर में अगले तीन घंटों में भारी बारिश का अलर्ट। फोटो: आर्काइव

    दिल्ली एनसीआर में अगले तीन घंटों में भारी बारिश का अलर्ट। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन घंटे भारी बारिश का अलर्ट

    2. कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना

    3. लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अलर्ट के अनुसार दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में अगले तीन घंटे के दौरान भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

    लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और मौसम संबंधी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

    दिल्ली के इन इलाकों में Heavy Rain Alert

    एनडीएमए के अलर्ट के मुताबिक IMD नई दिल्ली ने सेंट्रल, ईस्ट, न्यू दिल्ली, नॉर्थ, नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट, शाहदरा, साउथ, साउथ ईस्ट, साउथ वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के लिए Heavy Rain Alert जारी किया है। यह अलर्ट शाम 5:56 बजे से रात 8:56 बजे तक प्रभावी रहेगा।

    यूपी के इन जिलों में Moderate Rain Alert

    उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, गाजियाबाद, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के कुछ क्षेत्रों के लिए Moderate Rain Alert जारी किया गया है।

    अलर्ट के अनुसार इन जिलों में भी अगले तीन घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। यह चेतावनी शाम 5:02 बजे से रात 8:02 बजे तक प्रभावी रहेगी।

    प्रशासन ने लोगों को दी ये सलाह

    • अनावश्यक यात्रा से बचें।
    • जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
    • गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
    • मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भारी जलभराव, तेज बारिश में यातायात प्रभावित; सिस्टम पर उठा सवाल