दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भारी जलभराव, तेज बारिश में यातायात प्रभावित; सिस्टम पर उठा सवाल
गुरुग्राम में रात भर हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर साइबर हब के पास जलभराव हो गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। सड़क पर पानी भरने ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में रात से लगातार हो रही झमाझम बारिश का असर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी देखने को मिला। साइबर हब के समीप गेटवे टावर मेट्रो स्टेशन के सामने एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया।
शहर की कई सड़कें पहले ही पानी में डूब चुकी थीं, वहीं इस प्रमुख मार्ग पर भी जलभराव होने से यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर पानी भरने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश और NH-9 पर लगा भीषण जाम, रेंगते नजर आए वाहन; IMD का ताजा अपडेट क्या?

कई वाहन धीमी गति से गुजरते नजर आए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात का दबाव भी बढ़ गया। लगातार हो रही बारिश के बीच जल निकासी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में नजर आई।