विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Published: Thu, 06 Aug 2026 07:35 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:20 AM (IST)

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह से बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है और उमस भरी गर्मी ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में सुबह से बारिश, मौसम सुहावना हुआ।

  2. उमस भरी गर्मी से राहत मिली, पर जलभराव की समस्या।

  3. मौसम विभाग ने 11 अगस्त तक बारिश का अनुमान जताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया है। सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है। इससे सुबह समय से स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वर्षा हो भी रही है। हालांकि बीच- बीच में धूप निकलने पर उमस हो जाती है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान अभी सामान्य से नीचे या उसके आसपास ही रहेगा।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 8.59.19 AM

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज

बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। अल सुबह विभिन्न इलाकों में वर्षा भी हुई। दिन में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना भी बरकरार है।

उधर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 83 दर्ज किया गया। इसे 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।

कहीं हल्की और कहीं झमाझम बारिश

इससे पहले, बुधवार को भी राजधानी के विभिन्न इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। येलो अलर्ट के बीच कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद उमस कम नहीं हुई। हवा में मौजूद नमी और उच्च तापमान के चलते दिल्ली वासियों ने वास्तविक तापमान से कहीं अधिक (लगभग 45 डिग्री सेल्सियस जैसी) गर्मी का अहसास किया।

C-143-1-NOI1043-449002

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 74 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

WhatsApp Image 2026-08-05 at 2.10.57 PM

सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे के दौरान सबसे ज्यादा 38.7 मिमी बारिश लोधी रोड पर दर्ज की गई। इसके अलावा सफदरजंग में 15.6 मिमी, पालम में 1.4 मिमी एवं आयानगर में 0.2 मिमी दर्ज हुई। रिज क्षेत्र में बूंदाबांदी देखने को मिली।

11 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त तक दिल्ली में रोजाना बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। बृहस्पतिवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दिल्ली का तापमान सामान्य से कम 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- जुलाई में ही सुस्त पड़ा मानसून, अगस्त-सितंबर में क्या होगा? 1901 के बाद सबसे कम दर्ज हुई बारिश