Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी, 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 07:14 AM (IST)

    राजधानी दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन हल्की बारिश जारी है, शुक्रवार को भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। गुरुवार को अधिक ...और पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो रही है। जागरण

    दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो रही है। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में लगातार तीन दिन से हल्की बारिश का दौर जारी है। आज शुक्रवार को भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से सुबह की शुरुआत हुई। ठंडी हवाओं के साथ बारिश की फुहारों से मौसम भी ठंडा हो गया।

    गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ वर्षा का दौर जारी रहा। इससे दिन का तापमान तेजी से गिरा एवं मार्च का महीना बीते तीन वर्षों में सबसे अधिक वर्षा वाला बन गया, जिसमें औसतन 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है।

    गर्मी से मिली राहत

    वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। वर्षा रात साढ़े आठ बजे तक 0.8 मिमी रिकॉर्ड हुई। लगातार बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हुई वर्षा ने कई दिनों से तल्ख गर्मी से जूझ रहे शहर को राहत दी।

    औसतन 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई

    दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में गुरुवार 19 मार्च तक औसतन 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य मासिक औसत 12.6 मिमी है। पिछली बार मार्च में इससे अधिक वर्षा 2023 में दर्ज की गई थी, जब मासिक कुल वर्षा 50.4 मिमी थी, जो मौजूदा वर्षा की तीव्रता को रेखांकित करती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मौसम का महाअलर्ट: देश के 19 राज्यों में आंधी का 'रौद्र रूप' मचाएगा तबाही, बेमौसम बारिश से फसलों पर मंडराया संकट

    मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, दादरी और ग्रेटर नोएडा में ओलावृष्टि, गरज के साथ मध्यम वर्षा, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

    आने वाले दिनों की स्थिति

    दिल्ली-एनसीआर में 21 मार्च को अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री तक रहने का अनुमान है तो वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 14-16 डिग्री के बीच रहेगा।

    वहीं 22 मार्च को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे जिससे आने वाले दिनों में भी वर्तमान की तरह बारिश की संभावन है। 

    नोएडा में बारिश के बीच ऑफिस गए लोग

    बारिश से नोएडा में लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन ऑफिस गोअर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग भीगते हुए दफ्तर के लिए निरले। 

    WhatsApp Image 2026-03-20 at 10.59.57

    WhatsApp Image 2026-03-20 at 10.59.56

    WhatsApp Image 2026-03-20 at 10.28.40

    फरीदाबाद में जलभराव से हुई परेशानी

    वहीं दो दिन से हो रही बारिश के कारण दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। इस वजह से यातायात भी प्रभावित है। बल्लभगढ़, गुडईयर, वाईएमसीए, सीकरी और बाटा के पास सर्विस रोड पर जलभराव हो गया जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

    WhatsApp Image 2026-03-20 at 11.26.24

     

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में मौसम ने क्यों लिया यू-टर्न? एक घंटे में ही 10°C तक गिरा पारा, जलवायु असंतुलन के संकेत