दिल्ली-एनसीआर में मौसम के कई रंग-रूप, कहीं दिनभर खिले रहे धूप; इन इलाकों तेज बारिश के साथ गिरे ओले
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को अचानक मौसम बदला, तेज आंधी, गरज-चमक और झमाझम बारिश के साथ कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई। ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट दिया।
अगले सात दिन तक गर्मी से राहत, मौसम सुहावना रहेगा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी व गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। दिल्ली से लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक मौसम का यह रौद्र रूप देखने को मिला। इस दौरान कई इलाकों में हुई भारी ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया।
दिल्ली के द्वारका सहित कई जगहों पर आसमान से सफेद गेंदों की तरह ओले बरसते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में इलाके में और अधिक बारिश व तेज हवाओं की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

ग्रेटर नोएडा में ओलावृष्टि
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले दो दिन यानी 5 और 6 मई तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार बने रहेंगे।
इससे एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं अचानक बदलते मौसम के कारण सावधानी भी जरूरी हो गई है। इसके साथ ही अगले सात दिन तक गर्मी के तेवन नरम ही रहेंगे।
5 मई: बादल, आंधी और बारिश का आसार
मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। खासतौर पर दोपहर और शाम के समय कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
6 मई: बादल रहेंगे, बारिश कम होने के संकेत
बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की गतिविधि थोड़ी कम हो सकती है। हालांकि, उमस और हल्की हवाओं के साथ मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।
7 से 10 मई: बादलों का डेरा जारी
मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 10 मई के बीच भी दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ नहीं होगा। बीच-बीच में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, खासकर 10 मई के आसपास फिर से बारिश सक्रिय हो सकती है।
यह भी पढ़ें: