Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में 5 साल की सबसे गर्म रात, न्यूनतम तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 02:08 PM (IST)

    दिल्ली में मानसून की वर्षा न होने से उमस भरी गर्मी जारी है, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा जो पांच वर्षों में सबसे गर्म रात थी। मौस ...और पढ़ें

    मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट। फोटो: सांकेतिक

    मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, पांच साल में सबसे गर्म रात

    2. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

    3. मौसम विभाग ने शुक्रवार-शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मानसून की वर्षा नहीं होने से उमस भरी गर्मी बनी हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह वर्ष 2021 के बाद सबसे अधिक है।

    यानी कि पांच वर्षों में सबसे अधिक गर्म रात रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिन में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार व शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    दिन और रात दोनों वक्त मौसम गर्म 

    पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी हो रही है। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। यानी दिन व रात दोनों गर्म हो रहे हैं। बृहस्पतवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था लेकिन महसूस किया जाने वाला तापमान 48.0 डिग्री तक चला गया।

    शुक्रवार को दोपहर और शाम में कुछ स्थानों पर 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवा के साथ गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। शनिवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें- लंदन-सिंगापुर जैसा होगा दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट, 3575 बस स्टॉप बनेंगे वर्ल्ड क्लास; 650 करोड़ का मेगा प्लान

    खबरें और भी