Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में यमुना सफाई का नया दौर, फिनलैंड से मंगाई गई पहली हाई-टेक गाद हटाने वाली मशीन

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 08:07 PM (IST)

    केंद्र सरकार के सहयोग से यमुना सफाई जारी है, जिसमें पुराने STP अपग्रेड और नए प्लांट शामिल हैं। नदी की तलहटी से गाद हटाना बड़ी चुनौती है, जिसके लिए दिल ...और पढ़ें

    दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा फिनलैंड से खरीदी गई अत्याधुनिक ड्रेजिंग मशीन। जागरण आर्काइव

    दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा फिनलैंड से खरीदी गई अत्याधुनिक ड्रेजिंग मशीन। जागरण आर्काइव


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के सहयोग से यमुना नदी की सफाई का काम चल रहा है। इसमें पुराने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को अपग्रेड करना और नए प्लांट बनाना शामिल है। नदी के किनारों को भी विकसित किया जा रहा है। हालांकि, नदी की तलहटी में जमा गाद को साफ करना सबसे बड़ी चुनौती है।

    दिल्ली सरकार के पास इसके लिए अत्याधुनिक मशीनरी नहीं थी। सरकार ने ऐसी 32 मशीनें खरीदने का फैसला किया है। इस सीरीज की पहली मशीन फिनलैंड से खरीदी गई है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा शुक्रवार को इसका उद्घाटन करेंगे।

    WhatsApp Image 2026-01-15 at 7.58.58 PM

    गाद हटाने का काम साहिबी नदी (नजफगढ़ नाले) में शुरू होगा। इसके बाद, अन्य नालों और यमुना नदी की सफाई शुरू होगी। आने वाले दिनों में और मशीनें उपलब्ध होंगी। इससे यमुना और उसके नालों की सफाई में तेजी आएगी।

    मशीन की विशेषताएं

    • यह मशीन सूखी जमीन से लेकर छह मीटर की गहराई तक काम करने में सक्षम है। इसकी कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये है।
    • यह आधुनिक तरीके से ड्रेजिंग, खुदाई, ठोस कचरा हटाने और जलकुंभी जैसी जलीय वनस्पति की सफाई जैसे कई काम करती है।
    • मशीन से जुड़े कटर नदी की तलहटी में जमा ठोस गाद को कीचड़ में बदल देते हैं। इसे फिर पाइप के जरिए 1.5 किलोमीटर दूर तक सूखी जमीन पर पंप किया जा सकता है।
    • इसमें प्रति घंटे छह सौ क्यूबिक मीटर गाद हटाने की क्षमता है।
    • इसका इस्तेमाल सभी मौसमों में किया जा सकता है।

     यह भी पढ़ें: दिल्ली के चार बड़े अस्पतालों में मेडिकल पदों पर निकली बंपर भर्ती, LG वी.के. सक्सेना ने दी मंजूरी

    खबरें और भी