विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट में महिला सुरक्षाकर्मी को कहा 'मां', Gen Z की तालियों से गूंजा समां

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:30 AM (IST)

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में एक महिला सुरक्षाकर्मी को 'मां' कहकर सम्मानित किया, जिससे दर्शकों में भावुकता छा गई। ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिलजीत ने महिला सुरक्षाकर्मी को 'मां' कहकर सम्मानित किया।

  2. उन्होंने सुरक्षाबलों की मेहनत और योगदान की सराहना की।

  3. युवाओं को देश के जवानों का सम्मान करने का संदेश।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में हुए चंद विवादित प्रदर्शनों में देश की सेना, पुलिसकर्मियों और विभिन्न सुरक्षाबलों का अपमान किया जा रहा था।

ऐसे भटके हुए युवाओं को बॉलीवुड और पंजाबी संगीत के मशहूर गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शनिवार को राजधानी में हुए अपने लाइव कॉन्सर्ट में बड़ा संदेश दिया है।

उन्होंने वहां तैनात एक महिला सुरक्षाकर्मी से कहा 'आपमें मुझे मां की झलक दिखी।' इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद जेनजी ने तालियों से समां ही बदल दिया।

'आपकी मेहनत से हम हैं बेफिक्र'

दरअसल, शो के दौरान अचानक दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस रोक दी और मंच से दर्शकों का ध्यान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की ओर आकर्षित किया। उन्होंने भीड़ से सभी सुरक्षाकर्मियों के लिए जोरदार तालियां बजाने की अपील की।

सुरक्षा बलों के योगदान को स्वीकार करते हुए दिलजीत ने उन्हें दिल से सलाम किया और कहा, 'आप न होते तो हम सब यहां इतना सुरक्षित महसूस न करते। आप लोगों की मेहनत की वजह से ही हम बेफिक्र होकर गा पाते हैं और लोग संगीत का आनंद ले पाते हैं।'

भावुकता से भर गया मंच

इसके बाद का दृश्य और भी भावुक कर देने वाला था। दिलजीत ने वहां ड्यूटी पर मुस्तैद एक महिला सुरक्षा अधिकारी को मंच पर आमंत्रित किया। जैसे ही वह मंच पर आईं, दिलजीत ने अत्यंत आदर के साथ बेहद भावुक अंदाज में कहा, 'मैं व्यस्तताओं के कारण साल में सिर्फ एक या दो बार ही अपनी मां से मिल पाता हूं। आज मां का फोन आया कि अपना ख्याल रखना, लेकिन जब आप यहां सुरक्षा में तैनात खड़ी थीं, तो आपको देखकर मुझे ऐसा लगा जैसे मेरी मां ही वहां खड़ी होकर मेरा ध्यान रख रही हैं।' यह सुनते ही महिला सुरक्षाकर्मी उनके गले लग गई।

भटके हुए युवाओं को दिया बड़ा सबक

दिलजीत के इन शब्दों को सुनकर पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सोशल मीडिया पर भी इस वाक्ये का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस दिलजीत की सादगी, संवेदनशीलता और अपने सुरक्षाकर्मियों के प्रति दिखाए गए इस अद्वितीय आदर भाव की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने उक्त सुरक्षाकर्मी को एक गिफ्ट देकर पूरे सम्मान के साथ मंच से विदा के किया। बता दें कि कॉन्सर्ट की यह घटना उन भटके हुए युवाओं को एक सबक है कि वे देश की सुरक्षा में तैनात बहादुर जवानों का सम्मान करें।

यह भी पढ़ें- CBSE Datesheet 2027: उल्टी गिनती शुरू, कभी भी जारी हो सकती है कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट

यह भी पढ़ें- जामिया मिल्लिया: संस्थान के लिए क्यों भीख मांगने के लिए तैयार थे महात्मा गांधी, कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।