Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: DND से मीठापुर तक 98% काम पूरा, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन; लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 06:39 AM (IST)

    डीएनडी से मीठापुर तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का 98% काम पूरा हो चुका है। जून तक इसके खुलने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लोगों क ...और पढ़ें

    डीएनडी के पास निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे। जागरण

    डीएनडी के पास निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    मुहम्मद रईस, दक्षिणी दिल्ली। डीएनडी से मीठापुर तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे शुरू होने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस नौ किलोमीटर के हिस्से का लगभग 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

    वहीं, मदनपुर खादर के पास आगरा कैनाल पर स्टील ब्रिज का काम तेजी ते से चल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का (एनएचएआई) का दावा है कि ब्रिज के निर्माण की गति तय लक्ष्य के अनुरूप है। ऐसे में हर हाल में इस हिस्से को जून तक पूरा कर दिया जाएगा।

    इस खंड के निर्माण की लागत 1836 करोड़ रुपये है। एक्सप्रेसवे का जैतपुर से आगे यानी मीठापुर से फरीदाबाद के सेक्टर-65 तक के 24 किलोमीटर का हिस्सा पहले से ही चालू है। इससे दक्षिणी दिल्ली के कुछ ही हिस्से के लोगों को लाभ मिल रहा है।

    अब डीएनडी से मीठापुर तक का एक्सप्रेसवे का हिस्सा शुरू होने से दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद के लोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और उनका समय भी बचेगा। वहीं भीड़ कम होने पर दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में भी कमी आएगी।

    डीएनडी से मीठापुर आने वाले भी एक्सप्रेसवे पर चल सकेंगे

    मीठापुर चौक पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पहले ही बना दिए गए हैं, जिससे दक्षिण दिल्ली के लोगों को खास लाभ मिलेगा। डीएनडी से मीठापुर तक आने वाले भी इस एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल कर सकेंगे और उन्हें जाम से मुक्ति मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह कार्य वर्ष 2025 में पूरा होना था, पर आगरा कैनाल पर पुल के निर्माण कार्य में विलंब के चलते प्रोजेक्ट विलंबित हुआ। एनएचएआइ के अधिकारियों के मुताबिक बिना पिलर के 130 मीटर के स्टील आर्च ब्रिज का काम आधे से अधिक पूरा हो चुका है। इसके पूरा होते ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर भी वाहनों का परिचालन शुरू हो सकेगा।

    मीठापुर के आगे 50 किलोमीटर तक चालू है एक्सप्रेसवे

    मीठापुर से फरीदाबाद के सेक्टर-65 तक का 24 किलोमीटर और सेक्टर-65 से आगे सोहना तक 26 किलोमीटर का भाग वाहन चालकों को लिए पहले से ही चालू है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 2023 में एक्सप्रेस-वे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन कर चुके हैं। इस हिस्से के खुलने के बाद दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद से फरीदाबाद, पलवल आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है और जयपुर जाना भी आसान हो गया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर कंक्रीट रेलिंग का फैसला, चोरी और अवैध कट पर लगेगी रोक

    डीएनडी से मीठापुर तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भी जून में शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में एैक तरह से दक्षिणी दिल्ली के लोगों को नई लाइफलाइन मिलने जा रही है। दक्षिणी दिल्ली के लोगों को सोहना जाने में पहले ढाई घंटे लगते थे। अब लोग वहां तक 28 मिनट में पहुंच रहे हैं और 30 मिनट में बड़ौदा-मुंबई हाइवे टच कर जा रहे हैं। - रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद, दक्षिणी दिल्ली