कांग्रेस का 'चांदनी चौक की सुध लो' अभियान: पुरानी दिल्ली की बदहाली पर सरकार को घेरा
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक और अन्य क्षेत्रों की बदहाल स्थिति को उजागर करने के लिए 'चांदनी चौक की सुध लो' अभियान शुरू ...और पढ़ें

कांग्रेस ने चांदनी चौक की सुध लो अभियान शुरू किया है।
HighLights
कांग्रेस ने पुरानी दिल्ली की बदहाली पर अभियान छेड़ा।
चांदनी चौक में सड़कों, जाम, गंदगी की समस्या उजागर।
AAP, BJP सरकारों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया।
जागरण संवाददाता., नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) ने चांदनी चौक की सुध लो अभियान शुरू किया है। जिसके तहत पुरानी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों की बदहाल स्थिति का मुद्दा रखते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की जा रही है।
इंटरनेट मीडिया आधारित अभियान की शुरुआत करते हुए डीपीसीसी के इंटरनेट मीडिया चेयरमैन राहुल शर्मा ने कहा कि देश और राजधानी की ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले चांदनी चौक तथा पुरानी दिल्ली के अन्य इलाकों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रही
क्षेत्र के लोग वर्षों से टूटी सड़कों, जाम, जलभराव, गंदगी, बदहाल सीवर व्यवस्था और अव्यवस्थित यातायात जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार सरकारें इन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार के लंबे कार्यकाल के दौरान भी पुरानी दिल्ली की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया और अब भाजपा सरकार भी क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर जनता और सरकार के सामने लाई जा रही है।