Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के डीआरडीओ कॉम्प्लेक्स में संयुक्त निदेशक के घर से 50 लाख की चोरी, सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

    Updated: Tue, 26 May 2026 04:08 AM (IST)

    उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर स्थित डीआरडीओ परिसर में संयुक्त निदेशक सीमा गौतम के घर से चोरों ने 50 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चुरा ली। इस अति सुरक्षित मा ...और पढ़ें

    दिल्ली के डीआरडीओ परिसर में संयुक्त निदेशक के घर 50 लाख की चोरी।

    दिल्ली के डीआरडीओ परिसर में संयुक्त निदेशक के घर 50 लाख की चोरी।

    HighLights

    1. डीआरडीओ संयुक्त निदेशक के घर 50 लाख की चोरी।

    2. अति सुरक्षित परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर स्थित डीआरडीओ काम्प्लेक्स के रमन साइंटिस्ट हास्टल में डीआरडीओ की संयुक्त निदेशक के घर चोरों ने 50 लाख के आभूषण व अन्य सामान पर हाथ साथ किया और फरार हो गए।

    बदमाशों ने लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। अति सुरक्षित माने जाने वाले इस परिसर में हुई वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक, सीमा गौतम डीआरडीओ में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात हैं और एक वैज्ञानिक भी हैं। वह 15 मई को छुट्टी लेकर अपने पति और पांच वर्षीय बेटी से मिलने चंडीगढ़ गई थीं। शनिवार को पड़ोसी जब फ्लैट के पास पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला मिला। शक होने पर उन्होंने तुरंत सीमा गौतम को फोन कर घटना की जानकारी दी।

    सूचना मिलने पर सीमा ने शनिवार रात तिमारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। क्राइम टीम और फारेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि चोरों ने घर में रखी लोहे की अलमारी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

    आरोपितों ने पहले रेकी कर घर को निशाना बनाया

    पुलिस को आशंका है कि आरोपितों ने पहले रेकी कर घर को निशाना बनाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, चोर घर से करीब 15 हजार रुपये नकद, 20 पाउंड और 50 दिरहम विदेशी मुद्रा, सोने के कई आभूषण, चांदी के सामान और महंगी घड़ियां चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में एक सोने का नेकलेस, छह चूड़ियां, सात चेन, पांच अंगूठियां, कान की बालियों के चार सेट, बच्चों की चूड़ियां, नाक की पिन, चांदी की पायल, 20 ग्राम के चांदी के सिक्के और तीन महंगी घड़ियां शामिल हैं।

    खबरें और भी

    चोरी गए सामान की कीमत करीब 45 से 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें जांच में जुटी हैं। परिसर में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी खंगाली जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है।

    कॉम्प्लेक्स में 24 गार्ड तैनात फिर भी बदमाश हुए फरार

    सूत्रों के मुताबिक, पूरे काम्प्लेक्स की सुरक्षा के लिए 24 गार्ड तैनात हैं, बावजूद इसके चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। अति सुरक्षित माने जाने वाले इस परिसर में करीब 300 वैज्ञानिक रहते हैं, जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। ऐसे में संयुक्त निदेशक के घर हुई चोरी ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि काम्प्लेक्स में आने-जाने वालों की एंट्री दर्ज की जाती है और कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इसके बावजूद चोरों का बिना पकड़े निकल जाने से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।

    यह भी पढ़ें- इंडिया गेट पर कनाडा के पुलिसकर्मी का मोबाइल झपटा, दिल्ली में सुरक्षा पर उठ रहे सवाल