Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुद्वारा बंगला साहिब में खुला 'दान काउंटर', गरीब बच्चों को मिलेगा नया सहारा

    Updated: Tue, 12 May 2026 06:18 PM (IST)

    दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) गुरुद्वारा बंगला साहिब में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा सहायता प्रदान कर रही है। ...और पढ़ें

    डीएसजीएमसी गुरुद्वारा बंगला साहिब में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा सहायता प्रदान कर रही है। इमेज एआई

    डीएसजीएमसी गुरुद्वारा बंगला साहिब में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा सहायता प्रदान कर रही है। इमेज एआई

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) द्वारा गुरुद्वरा बंगला साहिब परिसर में मरीजों को सस्ती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा रही है। अब यहां से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को मिलेगी।

    इसके लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब के बाहर विशेष शिक्षा सेवा काउंटर स्थापित किया है। इस काउंटर पर लोग पुस्तक, पाठ्य सामग्री, स्कूल बैग आदि दान कर सकते हैं। इसे जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाया जाएगा।

    डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि विशेष सेवा काउंटर स्थापित करने का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना तथा उनकी आधारभूत शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करना है। डीएसजीएमसी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत की है।

    संगत उत्साह के साथ इसमें योगदान दे रहा है। लोग कापी-किताब, स्कूल बैग व छात्रों के उपयोग की अन्य सामग्री दान दे रहे हैं। यदि कौम को तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ाना है, तो बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा से जोड़ना बहुत जरूरी है।

    उन्होंने बताया कि संगत के सहयोग से गुरुद्वारा बंगला साहिब में स्थित पुस्तकालय का भी नवीनीकरण किया गया है। इस पुस्तकालय में सिख इतिहास और विरासत से संबंधित पुरानी पुस्तकें और दुर्लभ अध्ययन सामग्री संरक्षित की गई हैं। प्राचीन ग्रंथों के साथ-साथ नई शिक्षा प्रणाली से संबंधित पुस्तकें भी हैं।

    आधुनिक युग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय में कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है। इसके माध्यम से पाठक आनलाइन अध्ययन कर सकते हैं। यह छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

    यह भी पढ़ें: खंडवा क्रिकेट लीग से लेकर इंदौर के लग्जरी फ्लैट तक, इंजीनियर ठग ने देशभर में फैला रखा था नेटवर्क

    खबरें और भी