Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डीटीयू के प्रोफेसर पर महिला सुरक्षा गार्ड ने लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:10 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एक सुरक्षा अधिकारी पर 52 वर्षीय महिला सुरक्षा गार्ड ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शाहबाद डेयरी थाने में प्राथमिकी द ...और पढ़ें

    डीटीयू सुरक्षा अधिकारी पर महिला गार्ड ने लगाए गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोप।

    डीटीयू सुरक्षा अधिकारी पर महिला गार्ड ने लगाए गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोप।

    HighLights

    1. डीटीयू सुरक्षा अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप।

    2. महिला सुरक्षा गार्ड ने यौन उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए जा रहे।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के एक प्रोफेसर जिनके पास सुरक्षा विभाग की जिम्मेवारी है। उनके खिलाफ 52 वर्षीय विवाहित महिला सुरक्षा गार्ड ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए शाहबाद डेयरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन आरोपित को पकड़ा नहीं गया है।

    पुलिस के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि आरोपित अधिकारी ने नौकरी का दबाव बनाकर कई बार उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जब उसने विरोध किया तब उसे प्रताड़ित किया गया। आरोपित ने उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध यौन कृत्य कराने का प्रयास किया तथा बिना उसकी सहमति के उसे अनुचित तरीके से छुआ।

    अलग मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की

    पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि आरोपित ने अपने सरकारी आवास, हैदरपुर में सुनसान सड़क और भलस्वां झील के पास कार के अंदर अलग-अलग मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे नौकरी से हटवा दिया।

    महिला का आरोप है कि आरोपित व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से भी उसे अश्लील संदेश भेजता था और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसके अलावा उसे अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए विवश किया जाता था। पीड़िता ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी की थी।

    खबरें और भी

    बीएनएस धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई

    इसके बाद शाहबाद डेयरी थाने में सोमवार को दुष्कर्म समेत अन्य बीएनएस धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल चैट, इंटरनेट मीडिया संदेशों और अन्य उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है। साथ ही संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- सीजेपी से हटाए जाने पर विजेता दहिया का छलका दर्द, बोले- मुझे बनाया गया बलि का बकरा