दिल्ली विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश: 24 मार्च तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और शुल्क
दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीएचडी कार्यक्रम (फेज-2) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 मार्च तक विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर ...और पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी कार्यक्रम (फेज-2) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू।
HighLights
दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी फेज-2 आवेदन शुरू।
आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई।
प्रवेश प्रक्रिया 'पीएचडी-2024' प्लेटफॉर्म से होगी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीएचडी कार्यक्रम (फेज-2) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च तक जारी रहेगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन पूरा करने की अपील की है।
डीयू विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश ‘पीएचडी-2024’ नामक ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी विभागों, कालेजों और केंद्रों को इसी प्रणाली के जरिए शोधार्थियों का प्रवेश करना अनिवार्य होगा। इससे प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने का उद्देश्य है।
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे संबंधित विषय के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। प्रत्येक विषय के लिए योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा जारी पीएचडी बुलेटिन आफ इंफार्मेशन 2024 में उपलब्ध है।
आवेदन शुल्क प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग-अलग देना होगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये प्रति कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
वहीं सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) के अभ्यर्थियों को 750 रुपये प्रति कार्यक्रम शुल्क देना होगा। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।