Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DU एडमिशन का दूसरा राउंड आज से, पसंदीदा कॉलेज पाने का मौका; 48 हजार छात्रों ने चुना सीट अपग्रेड का ऑप्शन

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 12:02 PM (IST)

    डीयू में स्नातक प्रवेश का दूसरा राउंड 25 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें 48,153 विद्यार्थियों ने अपग्रेड का विकल्प चुना है। यह चरण छात्रों को पसंदीदा कॉलेज ...और पढ़ें

    डीयू में पसंदीदा कॉलेज पाने का मौका। फोटो: सांकेतिक

    डीयू में पसंदीदा कॉलेज पाने का मौका। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. डीयू स्नातक प्रवेश का दूसरा राउंड 25 जुलाई से शुरू

    2. 48,153 विद्यार्थियों ने अपग्रेड का विकल्प चुना है

    3. यह चरण छात्रों को पसंदीदा कॉलेज पाने का अवसर देगा

    लोकेश शर्मा, नई दिल्ली। डीयू में स्नातक प्रवेश का दूसरा राउंड 25 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस चरण में सबसे बड़ा बदलाव नए विद्यार्थियों के प्रवेश से ज्यादा पहले से सीट स्वीकार कर चुके अभ्यर्थियों के अपग्रेड में देखने को मिलेगा।

    अपग्रेड के जरिए मिलेगा पसंदीदा कॉलेज का मौका

    पहले राउंड में हजारों छात्रों ने अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए उपलब्ध विकल्प स्वीकार कर लिया था, लेकिन उनकी पहली पसंद का कॉलेज या पाठ्यक्रम नहीं मिला। अब इन्हीं छात्रों के पास बेहतर कॉलेज और पसंदीदा कोर्स में पहुंचने का सबसे बड़ा अवसर होगा।

    पहले राउंड में विश्वविद्यालय ने लगभग 71,624 सीटों के मुकाबले 93 हजार से अधिक आवंटन किए थे, ताकि अधिकतम सीटें भर सकें। पहले राउंड में कुल 63,756 प्रवेश हुए है।

    इनमें से केवल 15,265 विद्यार्थियों नें प्रवेश पक्के किए है। जबकि 48,153 विद्यार्थियों ने अपग्रेड का विकल्प चुना है। इस वजह से दूसरे राउंड में अपग्रेड के तहत छात्रों को ड्रीम कॉलेज मिल सकता है।

    लोकप्रिय पाठ्यक्रमों की ज्यादा मांग 

    इस बार सबसे अधिक हलचल बीकॉम (ऑनर्स), बीए (ऑनर्स) इकानोमिक्स, बीए प्रोग्राम और बीएससी के लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में रहने की संभावना है। प्रवेश डीन हनीत गांधी का कहना है कि पहले राउंड की कटआफ से कुछ अंक पीछे रह गए अभ्यर्थियों को दूसरे राउंड में बड़ा फायदा मिल सकता है।

    वहीं, जिन छात्रों ने सीट स्वीकार करते समय अपग्रेड का विकल्प चुना है, उनके लिए अपनी उच्च वरीयता वाले कॉलेज में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी।

    दूसरे राउंड से बदल सकता है कॉलेज

    दूसरे राउंड के बाद कॉलेज में सीटों का नया संतुलन बनेगा। शीर्ष कॉलेज से विद्यार्थियों के अपग्रेड होने पर उनकी सीटें अन्य कॉलेज के छात्रों को मिलेंगी और यह सिलसिला नीचे तक चलेगा। यानी एक सीट खाली होने से कई छात्रों का कॉलेज बदल सकता है।

    खबरें और भी

    ऐसे में दूसरे राउंड को इस वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया का सबसे निर्णायक चरण माना जा रहा है, क्योंकि यहीं से हजारों विद्यार्थियों को अपने ड्रीम कॉलेज तक पहुंचने का मौका मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-गुरुग्राम में हल्की बारिश से बदला मौसम, मौसम सुहावना होने के बाद भी उमस बरकरार