Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डीयू में 12वीं पास युवाओं के लिए शार्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट का भी मौका

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 09:16 PM (IST)

    दिल्ली विश्वविद्यालय ने 12वीं पास युवाओं के लिए शार्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्सेज शुरू किए हैं। इनमें प्रोफेशनल स्किल्स, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सहायता मिल ...और पढ़ें

    डीयू में 12वीं पास के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स की शुरुआत। फोटो: आर्काइव

    डीयू में 12वीं पास के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स की शुरुआत। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. दिल्ली विश्वविद्यालय ने 12वीं पास युवाओं के लिए कोर्स शुरू किए

    2. प्रोफेशनल स्किल्स, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाएगी

    3. साइबर-फिजिकल लैब में 6 माह की इंटर्नशिप, ₹10,000 स्टाइपेंड

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने 12वीं पास युवाओं के लिए शार्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्सेज की शुरुआत की है।

    इन कोर्सेज की खास बात यह है कि इनमें न केवल प्रोफेशनल स्किल्स सिखाई जाएंगी, बल्कि इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सहायता भी प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय के कंटिन्यूइंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी, काउंसलिंग एंड गाइडेंस और ट्रैवल एंड टूरिज्म जैसे कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं।

    प्रत्येक कोर्स की अवधि तीन महीने की होगी और हर कोर्स में 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन फार्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिसकी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    इस पहल को खास बनाता है इसका लर्निंग विद अर्निंग मॉडल। डीयू साउथ कैंपस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेटिक्स एंड कम्युनिकेशन में साइबर-फिजिकल सिस्टम लैब के तहत इंटर्नशिप का अवसर भी दिया जा रहा है।

    इसके लिए उम्मीदवार 16 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को छह महीने की इंटर्नशिप के दौरान प्रति माह 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। इस दौरान उन्हें डेटा-आधारित अनुसंधान और नई तकनीकों से जुड़े कौशल सिखाए जाएंगे, जो भविष्य में करियर निर्माण में सहायक होंगे।

    यह भी पढ़ें- DU Admission: मई के तीसरे हफ्ते से शुरू हो सकते हैं UG के दाखिले, CSAS पोर्टल पर छात्र कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन