Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DU Admission: मई के तीसरे हफ्ते से शुरू हो सकते हैं UG के दाखिले, CSAS पोर्टल पर छात्र कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 07:24 PM (IST)

    दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया मई के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है। इस बार प्रशासन का लक्ष्य प्रक्रिया को सरल औ ...और पढ़ें

    मई के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकेत हैं डीयू में दाखिले।

    मई के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकेत हैं डीयू में दाखिले।

    HighLights

    1. मई के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगे डीयू यूजी दाखिले।

    2. दाखिला प्रक्रिया को सरल और छात्र-हितैषी बनाने पर जोर।

    3. CUET-UG 2026 पर आधारित होगा दाखिला, CSAS पोर्टल उपयोग।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन का फोकस न केवल समय पर एडमिशन पूरा करने पर है, बल्कि पूरी प्रक्रिया को अधिक सरल और छात्र-हितैषी बनाने पर भी है।

    डीयू प्रशासन के अनुसार, दाखिले की प्रक्रिया मई के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है, जो सीयूईटी-यूजी 2026 की शुरुआत के साथ ही आगे बढ़ेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय में पिछले कुछ वर्षों से दाखिला कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का पहला चरण रजिस्ट्रेशन होता है, जिसके बाद छात्र अपनी पसंद के कोर्स और कालेज का चयन करते हैं।

    रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सीयूईटी परीक्षा होने के साथ ही शुरू

    एडमिशन डीन हनीत गांधी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सीयूईटी परीक्षा शुरू होने के साथ ही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा हमारा प्रयास रहेगा कि मई के तीसरे सप्ताह तक पोर्टल खोल दिया जाए और समय पर पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि कक्षाएं जल्द शुरू हो सकें।

    इस वर्ष एक महत्वपूर्ण बदलाव यह हो सकता है कि सीट आवंटन (अलॉटमेंट) के प्रत्येक राउंड के बीच का समय कम किया जाए। विश्वविद्यालय इस दिशा में काम कर रहा है ताकि एडमिशन प्रक्रिया में देरी को कम किया जा सके। गौरतलब है कि सीयूईटी आधारित दाखिले शुरू होने के बाद से शिक्षक लगातार अकादमिक कैलेंडर में देरी को लेकर चिंता जताते रहे हैं।

    खबरें और भी

    सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच संभावित

    जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच संभावित है। इसी के परिणाम के आधार पर छात्रों को सीएसएएस पोर्टल पर विषय मैपिंग के जरिए पात्रता तय करनी होगी। विश्वविद्यालय इस बार सीएसएएस पोर्टल को और अधिक आसान बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है।

    डीन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सीयूईटी में वही विषय चुनें, जो उन्होंने 12वीं कक्षा में पढ़े हैं, क्योंकि विषय मैपिंग के लिए कम से कम 50 प्रतिशत समानता जरूरी होगी। यह कदम दाखिले की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

    यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध: सात विदेशी नागरिक 30 दिन की न्यायिक हिरासत में, उग्रवादियों से संबंध होने के आरोप