Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छात्रा की गुपचुप फोटो खींचना पड़ा भारी, DU के प्रोफेसर सस्पेंड; मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए जब्त

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 05:53 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सत्यवती कॉलेज में एक शिक्षक को छात्रा का गुपचुप तरीके से फोटो खींचने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक क ...और पढ़ें

    दिल्ली विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    दिल्ली विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सत्यवती कॉलेज के शिक्षक को छात्रा का फोटो खींचने पर निलंबित किया।

    2. आरोपी शिक्षक का मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया।

    3. आंतरिक शिकायत समिति की जांच के बाद यह कार्रवाई हुई।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से संबद्ध सत्यवती कालेज में शिक्षक द्वारा गुपचुप तरीके से छात्रा का फोटो खींचने के मामले की आरोपित प्राध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

    फोरेंसिक जांच के लिए आरोपित प्राध्यापक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। फोरेसिंक जांच रिपोर्ट के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन अगली कार्रवाई करेगा। इस मामले की आइसीसी (आंतरिक शिकायत समिति) जांच के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपित को निलंबित करने का निर्णय लिया।

    लगभग एक महीने चली जांच के बाद आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई। पिछले महीने की 11 तारीख को परीक्षा के दौरान शिक्षक को अपने मोबाइल फोन से गुपचुप तरीके से एक छात्रा की फोटो खींचते हुए एक अन्य छात्रा ने देखा।

    फोटो खींचने की बात छात्रा को पता चली तो आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्राएं प्राचार्य से मिलीं। प्राचार्य ने यह मामला आइसीसी को सौंप दिया और आरोपित के कालेज में प्रवेश पर रोक लगा दी।

    कल भेजा जाएगा निलंबन का ऑर्डर

    जांच समिति के समक्ष पीडि़त छात्रा व उनकी सहपाठियों और अन्य लोगों ने बयान कलमबद्ध कराए। जांच के बाद रिपोर्ट गवर्निंग बाडी के पास भेजी गई। इसके बाद रिपोर्ट दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलगुरु के पास भेजी गई।

    खबरें और भी

    कुलगुरु कार्यालय की संस्तुति के बाद आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। कालेज प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष के. सिंह ने बताया कि आरोपित शिक्षक के पास कल निलंबन आर्डर भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- DU के मिरांडा हाउस में छह सप्ताह की समर इंटर्नशिप खत्म, 73 संस्थानों के 442 छात्रों ने लिया हिस्सा