Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डीयू प्रवेश: दूसरे चरण में 32 हजार से अधिक ने सीट की पक्की, 25 हजार ने चुना अपग्रेड विकल्प

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:46 AM (IST)

    डीयू के स्नातक प्रवेश के दूसरे चरण में 32,233 छात्रों ने अपनी सीट पक्की कर ली है, जबकि 25,088 छात्रों ने बेहतर विकल्प के लिए अपग्रेड चुना है। कुल 71,3 ...और पढ़ें

    डीयू के स्नातक प्रवेश के दूसरे चरण में 32,233 छात्रों ने अपनी सीट पक्की कर ली है।

    डीयू के स्नातक प्रवेश के दूसरे चरण में 32,233 छात्रों ने अपनी सीट पक्की कर ली है।

    HighLights

    1. दूसरे चरण में 32,233 छात्रों ने डीयू सीट फ्रीज की।

    2. 25,088 विद्यार्थियों ने बेहतर विकल्प के लिए अपग्रेड चुना।

    3. कुल 71,342 दाखिले, तीसरे दौर में नई उम्मीदें।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डीयू के स्नातक प्रवेश के दूसरे चरण के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी पसंदीदा सीट पक्की कर ली है। बुधवार शाम 6:30 बजे तक 32,233 छात्रों ने फ्रीज विकल्प चुनकर अपनी आवंटित सीट पर पक्की कर ली है, जबकि 25,088 छात्रों ने बेहतर कालेज या पाठ्यक्रम की उम्मीद में अपग्रेड का विकल्प चुना है। इससे साफ है कि दूसरे राउंड में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के अनुरूप सीट मिली है।

    दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद डीयू में कुल दाखिलों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शाम 6 बजे तक कुल 71,258 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जो महज आधे घंटे में बढ़कर 71,342 पहुंच गया। यानी केवल 30 मिनट में 84 नए दाखिले दर्ज हुए।

    32,233 छात्रों ने फ्रीज विकल्प चुनकर अपनी सीट पक्की की

    सबसे अहम बात यह रही कि 32,233 छात्रों ने फ्रीज विकल्प चुनकर अपनी सीट को अंतिम रूप दे दिया। इसका अर्थ है कि ये विद्यार्थी अब अगले आवंटन दौर में भाग नहीं लेंगे और इसी कालेज व कोर्स में अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे। प्रवेश डीन का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में सीट फ्रीज होना इस बात का संकेत है कि दूसरे राउंड में छात्रों को उनकी पसंद के कालेज और पाठ्यक्रम बेहतर स्तर पर मिले हैं।

    25,088 विद्यार्थियों ने अपग्रेड का विकल्प चुना 

    वहीं 25,088 विद्यार्थियों ने अपग्रेड का विकल्प चुना है। ये छात्र फिलहाल मिली सीट पर बने रहेंगे, लेकिन यदि अगले आवंटन दौर में उनकी उच्च वरीयता वाला कालेज या पाठ्यक्रम उपलब्ध होता है तो उन्हें वहां स्थानांतरित किया जा सकेगा। अब सभी की नजर तीसरे आवंटन दौर पर है। अपग्रेड का विकल्प चुनने वाले हजारों छात्रों के कारण कई कालेजों में सीटें खाली होने की संभावना है, जिससे तीसरे राउंड में अभी प्रवेश का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को मौका मिल सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक: सीबीआई की दस्तावेज कमी से सुनवाई अटकी, अगली तारीख 3 अगस्त को