Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DU Admission 2026: पहले दिन 66251 विद्यार्थियों ने स्वीकार की सीट, 6826 आवेदनों को मिली मंजूरी

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिले की पहली सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद 66,251 छात्रों ने अपनी सीटें स्वीकार कर ली हैं। पहले दिन 6,826 आवेदनों ...और पढ़ें

    दिल्ली विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    दिल्ली विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पहले दिन 66,251 छात्रों ने डीयू सीट स्वीकार की।

    2. 6,826 आवेदनों को दस्तावेज सत्यापन के बाद मंजूरी मिली।

    3. डीयू की दूसरी आवंटन सूची 25 जुलाई को जारी होगी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डीयू में स्नातक (यूजी) दाखिले की पहली सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवंटित सीटों को स्वीकार किया। विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, 66,251 अभ्यर्थियों ने अपनी आवंटित सीट स्वीकार कर ली है।

    सीट स्वीकार करने के बाद अब संबंधित कालेजों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के अनुसार, 6,826 विद्यार्थियों को संबंधित कालेजों ने दस्तावेजों के सत्यापन के बाद इन आवेदनों को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।

    आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेगी संख्या

    अब तक 896 अभ्यर्थियों ने प्रवेश शुल्क का भुगतान भी कर दिया है। शुल्क जमा होने के साथ ही उनका दाखिला संबंधित कालेज और पाठ्यक्रम में लगभग सुनिश्चित हो गया है। आने वाले दिनों में यह संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि कालेज लगातार दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

    विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, 5141 विद्यार्थियों को उनकी पहली वरीयता वाला कालेज और पाठ्यक्रम मिला है। इसे दाखिला प्रक्रिया का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, क्योंकि बड़ी संख्या में छात्रों को उनकी पसंद के संस्थान और कोर्स में सीट मिली है।

    खबरें और भी

    25 जुलाई को आएगी दूसरी आंवटन सूची

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने डैशबोर्ड पर नियमित रूप से लागिन कर प्रवेश प्रक्रिया की स्थिति पर नजर रखें और निर्धारित समय के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करें।

    दस्तावेज सत्यापन या शुल्क भुगतान में देरी होने पर आवंटित सीट रद भी हो सकती है। विद्यार्थियों के पास शनिवार 11 बजकर 59 तक ही सीट स्वीकार करने का अवसर है।

    पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय अपग्रेड विकल्प चुनने वाले विद्यार्थियों के लिए अगले दौर की सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगा। जिन अभ्यर्थियों को पहली सूची में सीट नहीं मिली है या वे बेहतर विकल्प की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें आगामी आवंटन सूचियों में अवसर मिलेगा। डीयू की दूसरी आंवटन सूची 25 जुलाई को आएगी।

    यह भी पढ़ें- DU Admission 2026: सीट आवंटन के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू, एक छोटी सी गलती से रद हो सकता है आपका आवेदन

    यह भी पढ़ें- DU Admission 2026: पहली सीट अलॉटमेंट के बाद CSAS पोर्टल क्रैश, छात्रों का बढ़ा इंतजार