डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की दौड़ में किसने मारी बाजी?
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2026-27 के लिए एबीवीपी और एएसएपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नामांकन ...और पढ़ें
-1789117083430_m.webp)
डूसू चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। जागरण
HighLights
एबीवीपी और एएसएपी ने डूसू चुनाव प्रत्याशी घोषित किए।
कुल 88 नामांकन पत्र प्रारंभिक जांच में वैध पाए गए।
नामांकन पत्रों की विस्तृत जांच और सत्यापन अभी बाकी है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2026-27 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी
- अध्यक्ष - यश डबास
- उपाध्यक्ष - इशू मौर्य
- सचिव - रिया छाबड़ी
- संयुक्त सचिव - लक्ष्यराज सिंह
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के अधिकृत प्रत्याशी
अध्यक्ष : विजय शंकर मीणा
उपाध्यक्ष : वीर छत्रथ
सचिव : नम्रता चौधरी
सह-सचिव : गोपाल चौधरी
आम आदमी पार्टी से संबंधित एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP)
- अश्मित कुमार पवार, अध्यक्ष
- पंकज कुमार, सचिव
AISA
अनन्या अध्यक्ष पद की उम्मीदवार
चारों केंद्रीय पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने प्रारंभिक जांच में सही पाए गए नामांकन पत्रों की अंतरिम सूची जारी कर दी है।
तस्वीर में बदलाव संभव
इसके अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए कुल 88 नामांकन पत्र शुरुआती जांच में वैध पाए गए हैं। हालांकि, यह सूची अभी अनंतिम है और दस्तावेजों के विस्तृत सत्यापन के बाद तस्वीर में बदलाव संभव है।
एबीवीपी की ओर से सात संभावित प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें आलोक अत्री, इशू मौर्य, लक्ष्य राज सिंह, नितिन तंवर, रिया छावड़ी, तान्या मावी और यश डबास शामिल हैं।
वहीं, एनएसयूआई से विजय शंकर मीना, विशेष यादव, दीपांशु शौकीन, नम्रता चौधरी, जन्नत विश्नोई, गोपाल चौधरी और वीर चरथ के नाम भी शामिल हैं। आईसा की अन्नया का नोमिनेशन हो गया। एसएफआई के स्टंजन और पारिजात का नामांकन हुआ है।
वहीं, आम आदमी पार्टी से संबधित एएसएपी की जानवी कटारिया और कुनाल त्यागी का नोमिनेशन नहीं हुआ है। वहीं पंकज कुमार और अस्मित पवार का हो गया है।
19 नामांकन पत्र प्रारंभिक जांच में सही मिले
अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए 20, सचिव पद के लिए 24 और संयुक्त सचिव पद के लिए 19 नामांकन पत्र प्रारंभिक जांच में सही मिले हैं। इस तरह सचिव पद पर दावेदारों की संख्या अध्यक्ष के बाद सबसे अधिक है।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रारंभिक जांच के बाद जारी सूची को अंतिम नहीं माना जाएगा।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के दस्तावेजों और पात्रता का आगे विस्तृत सत्यापन किया जाएगा। किसी दस्तावेज में विसंगति या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित उम्मीदवार का नामांकन रद किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- डूसू चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, अध्यक्ष पद पर 25; सचिव के लिए 24 दावेदार
