विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा ने ली मासूम की जान, खेलते समय करंट की चपेट में आया बच्चा

Published: Thu, 30 Jul 2026 11:55 AM (IST)

द्वारका सेक्टर-23 के पोचनपुर गांव में चार्जिंग पर खड़े ई-रिक्शा से करंट लगने के कारण दो वर्षीय मासूम की मौत ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

HighLights

  1. द्वारका में ई-रिक्शा से करंट लगने पर मासूम की मौत।

  2. दो वर्षीय बच्चा चार्जिंग पर खड़े ई-रिक्शा की चपेट में आया।

  3. पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका सेक्टर-23 के पोचनपुर गांव में चार्जिंग पर खड़े ई-रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना मंगलवार की है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मासूम अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह पड़ोस में चार्जिंग पर खड़े एक ई-रिक्शा पर चढ़ गया। ई-रिक्शा में करंट उतरने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

स्वजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि ई-रिक्शा स्थानीय निवासी का है, जिसे चार्जिंग के लिए खड़ा किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर ई-रिक्शा में करंट आने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चार्जिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की तकनीकी खामी या लापरवाही तो नहीं थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली, आधार कार्ड अपडेट कराने आए युवक की मौत