Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आरोपी की पुरानी हिस्ट्री खंगाले पुलिस, पिता की भी हो कड़ी जांच'; साहिल की मां ने लगाई न्याय की गुहार

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 07:13 PM (GMT+05:30)

    द्वारका सड़क हादसे में बेटे साहिल को खोने वाली मां इन्ना माकन ने दिल्ली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत सौंपे हैं ...और पढ़ें

    मृतक साहिल की मां इन्ना माकन।   (फाइल फोटो- जागरण)

    मृतक साहिल की मां इन्ना माकन। (फाइल फोटो- जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका में हुए सड़क हादसा, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर ने एक मां के इकलौते सहारे को छीन लिया, उस मां की न्याय की लड़ाई कानूनी रूप से और भी सख्त हो गई है। मृतक साहिल की मां इन्ना माकन ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी पीड़ा व्यक्त की और आरोपित के खिलाफ उनके पास उपलब्ध साक्ष्य सौंपे हैं।

    इन्ना माकन का स्पष्ट कहना है कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि कानून की धज्जियां उड़ाने वाले एक लापरवाह शख्स की करतूत है। उसके इस लापरवाही कोर्ट ने भी माना है और बताया है कि आरोपित को किसी के जीवन का कोई मोल नहीं है। उन्होंने पुलिस को जो साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं, वह आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पर्याप्त हैं।

    Sahil News

    साहिल की फाइल फोटो। 

    साहिल की मां ने और क्या कहा?

    उन्होंने कहा, "मैंने पुलिस को वह सबकुछ दे दिया है जो सच को साबित करने के लिए जरूरी है। बताया कि पुलिस के वरिष्ट अधिकारी ने भी उन्हें पूरा न्याय दिलाने और पुलिस की ओर से आरोपित और उससे जुड़े हर शख्स को कानूनी सजा दिलवाने में पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है।"

    'आरोपी के पिता की कुंडली खंगाले पुलिस'

    इन्ना माकन ने मांग की है कि पुलिस आरोपित के पिता जो कि स्कॉर्पियो का मालिक भी है, की कुंडली खंगाले। उन्होंने पुलिस से अपनी जांच का दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया है। जिस तरह दिल्ली पुलिस अन्य जघन्य अपराधों और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है, ठीक वैसी ही सख्ती उनके बच्चे के मामले में भी दिखाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर किसी की जान लेना भी एक गंभीर अपराध है और इसे सामान्य दुर्घटना मानकर ढील नहीं दी जानी चाहिए।

    खबरें और भी

    सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित, उसके पिता और गाड़ी मालिक के पिछले रिकार्ड्स खंगालने के साथ ही ट्रैफिक यूनिट से उनसे जुड़ी अन्य गाडियों के भी डिटेल खंगाल रही है। साथ ही घटना स्थल से लेकर आरोपित के रूट की मैपिंग की जा रही है ताकि उसकी गतिविधियों का पता चल सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपपत्र को इतना मजबूत बनाया जाएगा कि दोषियों को बचना नामुमकिन हो।

    यह भी पढ़ें- द्वारका हादसे का नया VIDEO आया सामने, घटनास्थल से 100 मीटर पहले गलत दिशा में दौड़ती दिखी आरोपी की SUV

    यह भी पढ़ें- द्वारका हादसा: 'सॉरी से मेरा बच्चा वापस नहीं आएगा…', नाबालिग आरोपी के पिता को साहिल की मां का जवाब