कर्ज चुकाने के लिए जीजा-साला करते थे लूटपाट, द्वारका पुलिस ने 250 CCTV खंगालकर दबोचा
द्वारका जिले की बिंदापुर पुलिस ने सोने की चेन लूटने के आरोप में चंदन और उसके साले रोहन सेठ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कर्ज चुकाने और घर खर्च चला ...और पढ़ें
-1776082347412_m.webp)
दिल्ली में लूटपाट करनेवाले साला-जीजा गिरफ्तार। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)
HighLights
द्वारका पुलिस ने दो चेन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।
आरोपी चंदन और रोहन ने कर्ज के लिए की लूटपाट।
250 से अधिक CCTV फुटेज से हुई पहचान।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस की क्रैक टीम ने एक लूट के मामले में दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई सोने की चेन का आधा हिस्सा और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंदन (36 ) और उसके साले रोहन सेठ (22) के रूप में हुई है। दोनों घर के खर्चों को पूरा करने और कर्ज चुकाने के लिए सड़कों पर लूटपाट किया करते थे।
उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि यह घटना 28 मार्च की दोपहर की है, जब शिकायतकर्ता ध्वनि शर्मा स्कूल से घर लौट रही थी। उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास हेलमेट पहने दो बाइक सवार युवकों ने पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। छीना-झपटी के दौरान चेन बीच से टूट गई, जिसका आधा हिस्सा छात्रा के पास रह गया और आधा हिस्सा आरोपी लेकर फरार हो गए।
नरेश सांगवान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित
एसीपी डाबरी संजीव कुमार और बिंदापुर थाना प्रभारी नरेश सांगवान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने इलाके के 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। गहन तकनीकी जांच के बाद पुलिस उस मोटरसाइकिल के मालिक तक पहुंचने में सफल रही, जिसका इस्तेमाल वारदात में हुआ था।
मालिक चंदन को बक्करवाला इलाके से दबोचा
पुलिस ने सबसे पहले मोटरसाइकिल के मालिक चंदन को बक्करवाला इलाके से दबोचा। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि इस वारदात में उसका साला रोहन सेठ भी शामिल था। चंदन की निशानदेही पर पुलिस ने निहाल विहार में छापेमारी कर रोहन को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चेन का लूटी गई आधा टुकड़ा बरामद किया।
खबरें और भी
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे बेरोजगार हैं और उनके ऊपर काफी कर्ज था। घर के खर्चों को पूरा करने और कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने झपटमारी का रास्ता चुना। फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।