Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिता से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए रची हत्या की साजिश, 21 वर्षीय युवक को पीट-पीटकर मार डाला

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 05:13 AM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में एक नाबालिग ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 21 वर्षीय युवक सोनू कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह हत्या नाबाल ...और पढ़ें

    द्वारका मोड़ इलाके में एक नाबालिग ने अपने दो साथी के साथ मिलकर एक 21 वर्षीय युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी।

    द्वारका मोड़ इलाके में एक नाबालिग ने अपने दो साथी के साथ मिलकर एक 21 वर्षीय युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी।

    HighLights

    1. नाबालिग ने पिता के झगड़े का बदला लिया।

    2. 21 वर्षीय युवक सोनू कुमार की हत्या।

    3. पुलिस ने चार घंटे में तीन आरोपी पकड़े।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका मोड़ इलाके में एक नाबालिग ने अपने दो साथी के साथ मिलकर एक 21 वर्षीय युवक की पीट पीट कर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसकी 15 दिनों पहले नाबालिक के पिता से विवाद हुआ था। नाबालिग ने अपने पिता के साथ हुए झगड़े का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची और मोहन गार्डन निवासी सोनू कुमार पर डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर के फरार हो गए थे। हमले में गंभीर रूप से घायल सोनू ने मंगलवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    घटना के बाद बिंदापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर मोहन गार्डन निवासी 22 वर्षीय नामेश पांडे उर्फ अमन, 20 वर्षीय चिराग उर्फ अमन और एक 17 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया। उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को आइजीआइ अस्पताल से सूचना मिली कि घायल अवस्था में लाए गए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सोमवार देर रात द्वारका मोड़ स्थित केडी बैंक्वेट हॉल के पास कुछ युवकों ने सोनू पर हमला किया था।

    बिंदापुर थाना प्रभारी नरेश सांगवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खून के धब्बे और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच कराई गई तथा साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

    इसमें पता चला कि वारदात से पहले मृतक का तीन युवकों से झगड़ा हुआ था। पूछताछ में सामने आया कि करीब 15 दिन पहले सोनू का नाबालिग आरोपित के पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। नाबालिग का आरोप था कि उस दौरान सोनू ने उसके पिता के साथ बदसलूकी की थी। इसी रंजिश में उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर सोनू की हत्या की योजना बनाई।

    सोमवार रात तीनों ने सोनू को घेर लिया और डंडों व पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों की पहचान की। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर घटना के चार घंटे के भीतर सभी आरोपितों को पकड़ लिया।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में कंक्रीट और शीशे की इमारतें बढ़ा रही गर्मी, घरों और दफ्तरों के अंदर 'थर्मल स्ट्रेस' जानलेवा स्तर पर