विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा की अचानक मौत, चलते-चलते फर्श पर गिर पड़ी; CCTV में कैद हुई घटना

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:04 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 03:27 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के माया विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा की अचानक मौत हो ...और पढ़ें

HighLights

  1. 9 वर्षीय छात्रा की लवली पब्लिक स्कूल में मौत।

  2. अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। माया विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा प्रगति को निरमन विहार के मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची अचानक ही धीरे-धीरे झुकने लगी और जमीन पर गिर गई। बच्ची की अचानक हुई इस मौत से स्कूल प्रबंधन सकते में आ गया।

सुबह पुलिस को मिली सूचना

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आज सुबह लगभग 09:52 बजे पीसीआर को एक कॉल मिला जिसमें बताया गया कि माया विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा को निरमन विहार के मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

प्रारंभिक जांच में कक्षा के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें छात्रा अचानक गिरती हुई दिख रही है। घटना की सटीक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे जांच चल रही है। माता-पिता और संबंधित स्कूल अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है।

'बच्चे को अचानक आया कार्डियक अरेस्ट'

'यह बड़ी ही दुखद घटना है। बच्चे का अचानक ही कार्डियक अरेस्ट आया था। बच्चा क्लास में अपने आप ही गिर पड़ा। हम लोग तुरंत ही बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां बताया गया कि उसकी मौत हो चुकी है। बच्ची खेलकर क्लास में आ रही थी।'

-प्रधानाचार्या, लवली हेरिटेज स्कूल।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 130 के पार, चेक करें 5 से 8 नवंबर तक सीटों का पूरा हाल

यह भी पढ़ें- CBSE 12वीं के छात्रों को मिलेगी कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की छूट? दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।