दिल्ली में गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित, बुकिंग के बाद भी लोगों को करना पड़ रहा है इंतजार
पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष के कारण पूर्वी दिल्ली के यमुनापार में गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। अधिकतर गैस एजेंसियों पर कमर्शियल सिलेंडर ख ...और पढ़ें

घरेलू सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइन लगने लगी है।
HighLights
पश्चिम एशिया संघर्ष से यमुनापार में गैस आपूर्ति बाधित।
कमर्शियल सिलेंडर खत्म, घरेलू के लिए लंबी कतारें।
बुकिंग के बावजूद डिलीवरी में देरी, कालाबाजारी की आशंका।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष का असर यमुनापार में गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर दिखने दिखना शुरू हो गया है। बुधवार को अधिकतर गैस एजेंसी पर कमर्शियल गैस सिलेंडर खत्म हो चुके थे। घरेलू सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइन लगने लगी है। नए नियम के तहत 25 दिन से पहले सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। एजेंसियों के मुताबिक गैस बुकिंग आम दिनाें की अपेक्षा 30 प्रतिशित बढ़ गई है। उधर, कमर्शियल सिलेंडर के लिए होटल संचालक परेशान दिखे।
गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। घरेलू सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। वह उपभोक्ता काफी परेशान हैं जिन्होंने पिछले एक सप्ताह से सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग की हुई है। उसके बाद भी उनके घरों पर सिलेंडर के डिलीवरी नहीं हो रही है।
खजूरी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि पिछले दस दिनों से सिलेंडर की बुकिंग की हुई है। सिलेंडर खत्म हो चुका है। डिलीवरी ब्वाय फोन नहीं उठा रहा है। एजेंसी में फोन किया तो उन्होंने कहा आठ हजार बुकिंग पेंडिंग हैं। धीरे-धीरे सप्लाई की जा रही है। उन्होंने यह भी आशंका जाहिर की डिलीवरी ब्वाय सिलेंडर ब्लैक कर रहे हैं। गैस एजेंसियों पर वह लोग लाइनों में लग रहे हैं, जिन्होंने बुकिंग की हुई है। फिर भी सिलेंडर घर नहीं पहुंच रहा है तो वह खुद लेने आ रहे हैं। उन्हें यह डर है कि उनकी बुकिंग का सिलेंडर डिलीवरी ब्वाय किसी को ब्लैक न कर दें।
इस माह घर में गैस सिलिंडर ज्यादा इस्तेमाल हुआ। सिलेंडर में गैस खत्म हो गई है। गैस एजेंसी पर दूसरा सिलिंडर लेने गया, उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया एक माह पूरा होने पर ही दूसरा सिलेंडर मिलेगा। -लल्लू सिंह, विश्वास नगर
सिलेंडर की आनलाइन बुकिंग के बाद भी डिलीवरी ब्वाय सिलिंडर लेकर नहीं आ रहा था। तीन दिन गुजर जाने के बाद भी जब वह नहीं आया तो मैं खुद एजेंसी पर सिलिंडर लेने गया। -रंजीत, कड़कड़डूमा
यह भी पढ़ें- लुटियंस दिल्ली के 33 विरासत वृक्षों को मिलेगी डिजिटल पहचान, NDMC लगाएगी QR कोड