पूर्वी दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री परमिट पर बड़ी कार्रवाई, चालक गिरफ्तार; वाहन जब्त
पूर्वी रेंज ट्रैफिक पुलिस ने गांधी नगर में चेकिंग के दौरान फर्जी नो-एंट्री परमिट का उपयोग कर रहे एक मालवाहक चालक को गिरफ्तार किया है। जांच में परमिट फ ...और पढ़ें

ट्रैफिक पुलिस ने फर्जी परमिट के साथ चल रहे एक मालवाहक को पकड़ा। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)
HighLights
पूर्वी दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री परमिट पर कार्रवाई।
गांधी नगर में चेकिंग के दौरान चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त।
ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। नो-एंट्री नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए पूर्वी रेंज ट्रैफिक पुलिस ने फर्जी परमिट के साथ चल रहे एक मालवाहक को पकड़ा है। सोमवार को गांधी नगर में चेकिंग के दौरान मालवाहक को रोका गया।
चालक ने नो-एंट्री परमिट दिखाया, जो जांच में फर्जी निकला। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। इस संबंध में गांधी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
नियमों से बचने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी
डीसीपी ट्रैफिक ईस्टर्न रेंज के. रमेश ने कहा कि फर्जी नो-एंट्री परमिट का इस्तेमाल कर नियमों से बचने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन चालक केवल अधिकृत माध्यमों से ही परमिट लें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई तय है।